Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब भी प्रदूषित, AQI खराब

Delhi Air pollution: दिल्ली की हवा अब भी प्रदूषित, AQI खराब श्रेणी में दर्ज

Delhi Air pollution

Delhi Air pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AQI बुधवार सुबह खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर क्षेत्र और अशोक विहार में सुबह 7 बजे हवा की गुणवत्ता 260 और 288 की AQI रीडिंग के साथ खराब दर्ज की गई। ITO दिल्ली में, AQI 381 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है जबकि आया नगर में AQI 184 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इसी तरह, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर AQI 232 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

  • दिल्ली में AQI बुधवार सुबह खराब श्रेणी में दर्ज किया गया
  • अशोक विहार में सुबह 7 बजे हवा की गुणवत्ता 260 दर्ज हुई
  • ITO दिल्ली में, AQI 381 दर्ज किया गया
  • आया नगर में AQI 184 दर्ज किया गया

हल्की बारिश के बाद मिली थी राहत

Delhi Air pollution: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ। AQI 0 से 100 तक अच्छा, 100 से 200 तक मध्यम, 200 से 300 तक खराब, 300 से 400 तक बहुत खराब और 400 से 500 या इससे ऊपर को गंभीर माना जाता है। इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी, हालांकि सोमवार को बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।