Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Rajasthan में हुआ सड़क हादसा, बस पलटने से 33 यात्री घायल

Summary :

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के प्रतापगढ़ में सोमवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया है।बता दें मध्य प्रदेश के मंदसौर से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे लगभग 33 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और ट्रक और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। Rajasthan में हुआ सड़क हादसा बस पलटने से 33 यात्री घायल टायर फटने से हुआ हादसा Truck and Ambulance की मदद से सभी को पहुंचाया अस्पताल आपको बता दें अतिरिक्त पुलिस…

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के प्रतापगढ़ में सोमवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया है।बता दें मध्य प्रदेश के मंदसौर से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे लगभग 33 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और ट्रक और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

  • Rajasthan में हुआ सड़क हादसा
  • बस पलटने से 33 यात्री घायल
  • टायर फटने से हुआ हादसा
  • Truck and Ambulance की मदद से सभी को पहुंचाया अस्पताल

आपको बता दें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने कहा यह बस मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से राजस्थान के प्रतापगढ़ की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार बस हथूनिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे (Road Accident) के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर हथूनिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने ली हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी

Rajasthan Road Accident: उन्होंने आगे कहा कि हालत गंभीर होने के चलते कुछ घायलों को एक ट्रक में जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिनमें बाकी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे में कुल 33 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी जिला हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner