Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LNJP अस्पताल में तीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Summary :

CM रेखा गुप्ता ने मेडिकल जेनेटिक्स विभाग खोला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LNJP अस्पताल में तीन प्रमुख स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें मेडिकल जेनेटिक्स विभाग, NAT परीक्षण प्रयोगशाला और लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य दिल्ली के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना है और आनुवंशिक विकारों से ग्रस्त बच्चों का इलाज करना है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राजधानी में शिक्षा, स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहे है। इसी बीच CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में तीन प्रमुख स्वास्थ्य सेवा पहलों का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य राजधानी के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना है। इस दौरान CM रेखा गुप्ता ने कहा कि एलएनजेपी में मेडिकल जेनेटिक्स विभाग खोला गया है यह दिल्ली में पहला और देश में चौथा विभाग है। इस विभाग में उन बच्चों का इलाज करेगा जो आनुवंशिक विकारों के साथ पैदा होते हैं।

NAT परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन

CM रेखा गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री पंकज सिंह भी मौजूद थे। इस दौैरान CM रेखा गुप्ता ने बताया कि LNJP अस्पताल में NAT परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। जिससे दानकर्ता के रक्त की जांच सिर्फ 2 दिनों में पूरी की जा सकेगी, वहीं पहले जांच करने में 45 दिन लगते थे। तीसरा लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का भी उद्घाटन किया है।

दिल्ली स्कूल फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई

सेवा के सौ दिन पहल

इस बीच, दिल्ली की सीएम ने बुधवार को पीतमपुरा में एसयू ब्लॉक पार्क का दौरा किया और अपनी ‘सेवा के सौ दिन’ पहल के तहत 25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने बेहतर सुविधाओं और अस्पताल के बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर क्षेत्र बदलने का संकल्प लिया और समुदाय के लिए प्रगति के नए युग का वादा किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि जब मैं 2007 में नगर पार्षद बनी, तो हमने धीरे-धीरे इस पार्क का विकास किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।