Delhi : पुलिस की हत्या में शामिल अपराधी हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Delhi : पुलिस की हत्या में शामिल अपराधी हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की हत्या के सिलसिले में वांछित एक व्यक्ति को यहां संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां हरियाणा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी शाकिर उर्फ जानू घायल हो गया जो शिकारपुर गांव का रहने वाला है।

  Highlights

  • अपराधी हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 
  • पुलिस के हेडकांस्टेबल यशपाल की हत्या 
  • गोलीबारी में शाकिर के दोनों पैरों में गोलियां लगी  

 

पुलिस के हेडकांस्टेबल यशपाल की हत्या

उसने बताया कि 2012 में दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल यशपाल की हत्या कर दी गयी थी और इस मामले में शाकिर वांछित था।
पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि शाकिर अपने एक साथी से मिलने तावडू आएगा जिसके बाद संयुक्त टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखते ही वह उन पर कथित रूप से गोलियां चलाने लगा।

गोलीबारी में शाकिर के दोनों पैरों में गोलियां लगी

पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम की जवाबी गोलीबारी में शाकिर के दोनों पैरों में गोलियां लगी जिसके बाद उसे नलहड़ के एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सदर तावडू थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।