Delhi: दिल्ली के वजीराबाद में सोमवार सुबह एक तेंदुआ अचानक से घर में घुस गया और हमला कर कम से कम तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना जगतपुर गांव की गली नंबर 3 में हुई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की जानकारी सुबह करीब 6:14 बजे मिली और दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
- वजीराबाद में सोमवार सुबह एक तेंदुआ अचानक से घर में घुस गया
- घटना जगतपुर गांव की गली नंबर 3 में हुई है
- दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की जानकारी सुबह करीब 6:14 बजे मिली
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
इसके बाद, पास के पुलिस स्टेशन की एक टीम भी मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। अधिकारियों ने कहा, “स्थानीय लोगों की मदद से अधिकारी तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में सफल रहे। तीन लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।” घायल व्यक्तियों की पहचान जगतपुर गांव के रहने वाले महेंद्र, आकाश और रामपाल के रूप में हुई है।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फिलहाल वन विभाग के सात कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद है। अधिकारियों ने कहा, “तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया है, बचाव अभियान जारी है।”


Download Android App
Download iOS App





