Delhi Politics: AAP सरकार की सोलर पॉलिसी में बाधा ड़ाल रहे LG, आतिशी ने लगाया आरोप

AAP सरकार की सोलर पॉलिसी में बाधा ड़ाल रहे LG, आतिशी ने लगाया आरोप

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी पर रोक लगा दी है। बता दें कि यह वही सोलर पॉलिसी है, जिसके ऐलान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर किया था।

  • मंत्री Atishi ने एलजी पर लगाया बड़ा आरोप
  • ‘दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी पर LG ने लगाई रोक’- Atishi

आतिशी ने इस मुद्दे को दिल्ली विधानसभा में उठाया और इस मुद्दे पर कहा, ‘‘पहले तो उप राज्यपाल फाइल को दबाए बैठे रहे। मैंने खुद उनसे इसके बारे में पूछा। जब फाइल वापस आई तो इसमें कई आपत्तियां थीं। इसके बाद यह इस अधिकारी से उस अधिकारी के पास भटकती रही। इसके पीछे केवल एक ही उद्देश्य है और वह यह कि इसे रोका जाए और लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले यह अधिसूचित न हो पाए।’’

33 8

उपराज्यपाल कार्यालय ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

आतिशी ने कहा, ‘‘आज उप राज्यपाल साहब एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।’’उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि वह नीति के क्रियान्वयन में देरी का प्रयास न करें।उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उत्कृष्ट नीति है और इससे प्रदूषण में कमी आएगी। कृपया इसमें देरी करने का प्रयास न करें।’’वहीं उप राज्यपाल कार्यालय ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।