Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Delhi- NCR में बढ़ी ठंड, 9.2 डिग्री तक गिरा तापमान

Summary :

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में गुरुवार सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। बता दें दिल्ली में न्यूनतम तापमान डबल डिजिट से भी कम दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम यानी 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह मौसम के हिसाब से औसत तापमान है। बीती रात न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादे की गिरावट दर्ज की गई है। Delhi- NCR में दी ठंड ने दस्तक 9.2 डिग्री तक गिरा तापमान AQI बहुत खराब आपको बता दें गुरुवार को दिल्ली के मौसम (Delhi Weather) में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो  मौसम औसत तापमान…

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में गुरुवार सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। बता दें दिल्ली में न्यूनतम तापमान डबल डिजिट से भी कम दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम यानी 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह मौसम के हिसाब से औसत तापमान है। बीती रात न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादे की गिरावट दर्ज की गई है।

  • Delhi- NCR में दी ठंड ने दस्तक
  • 9.2 डिग्री तक गिरा तापमान
  • AQI बहुत खराब

आपको बता दें गुरुवार को दिल्ली के मौसम (Delhi Weather) में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो  मौसम औसत तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
दिल्ली में गुरुवार को बेहद खराब श्रेणी में रहा AQI
Delhi Weather:तो वहीं दूसरी तरफ नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रही। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 दर्ज किया गया। रविवार को मामूली सुधार के बाद दिल्ली में एक्यूआई में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। शहर का एक्यूआई मंगलवार को 365, सोमवार शाम चार बजे 348 था, जबकि रविवार को यह 301 दर्ज किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner