दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने रोहतक रोड पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए क्षेत्र की बदहाली को दूर करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा के जन्मस्थान मुंडका का जिक्र करते हुए इस इलाके की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला।
Delhi-NCR में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में गिरावट
प्रवेश वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अभी रोहतक रोड पर खड़े हैं। एक तरफ मेरा गांव मुंडका है, जहां पर मेरे पिता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा का जन्मस्थान है। जब कोई भी यहां से गुजरता था, तो यहां की गंदी हालत को देखता था। लोग मुझे यहां के बुरे हालात के बारे में बताते थे। दिल्ली सरकार का कोई भी अधिकारी या मंत्री यहां पर आता नहीं था। मगर, अभी ड्रेन का काम शुरू हुआ है। अब हमने फैसला किया है कि इस पूरी रोड को टिकरी बॉर्डर से लेकर पीरागढ़ी चौक तक एनएचएआई को ट्रांसफर करने का फैसला किया है।
उन्होंने आगे कहा कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से ड्रेन का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर फ्लड कंट्रोल का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके बाद एनएचएआई द्वारा सड़क का काम होगा। सभी सड़कों को अच्छा किया जाएगा, क्योंकि सड़कें अच्छी नहीं होने की वजह से वायु प्रदूषण भी हो रहा है। मैंने स्पष्ट कह दिया है कि सड़कों के निर्माण में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अगर कोई समझौता करेगा, तो निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, हम सड़कों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए मैं आज यहां पर आया हूं। मैं देख रहा हूं कि काम जोरों से हो रहा है। लेकिन, कुछ अड़चन है। एक आईजीएल की लाइन है और मेट्रो स्टेशन भी हैं, जिसे देखते हुए हम उन सभी विभाग के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। कोई भी अड़चन न हो, तो हम निश्चित समय तक अपना काम पूरा कराएंगे।


Download Android App
Download iOS App



