किसान आंदोलन (Farmers Movement): किसानों का जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। किसान आंदोलन की वजह से पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया। दरअसल, अलग-अलग बॉर्डरों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है। किसानों को रोकने के लिए हर तरह की तैयारी की गई है। वहीं, हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच संग्राम भी देखने को मिल रहा है।
Highlights:
- किसान आंदोलन की वजह से पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया
- अलग-अलग बॉर्डरों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी
- पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही
पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही
बता दें कि पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इसके बावजूद किसानों के कूत के चलते दिल्ली भी जाम हो रही है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा रही है। इस दौरान किसानों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वापस नहीं जाएंगे। इसके आगे किसानों ने कहा कि हमारा आंदोलन काफी शांतिपूर्ण तरिके से हैं।


Download Android App
Download iOS App



