किसान अपनी कई मांगों को लेकर आज दिल्ली (Delhi) कूच कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर किसान संगठन केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। बता दें किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। साइबर सिटी गुरुग्राम आज सुबह (13 फरवरी) से ही ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है, क्योंकि 13 किसान आंदोलन करने के लिए दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी है।
- किसान संगठन आज दिल्ली में कर रहे कूच
- प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Gurugram-Delhi बॉर्डर पर चक्का जाम
पिछली बार की तरह सड़कें जाम
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब से ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। किसानों को रोकने के लिए ही जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि किसान दिल्ली में दाखिल ना हो सकें। वहीं पिछली बार की तरह अगर किसान दिल्ली में दाखिल हो गए और धरने पर बैठ गए तो इस बार भी पिछली बार की तरह सड़कें जाम हो जाएगी।
किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगा दिए गए
किसानों को रोकने के लिए ही जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं और किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए गाड़ियों की चेकिंग भी दिल्ली पुलिस लगातार कर रही है। वैसे अभी सुबह-सुबह का वक्त है, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हुआ है. फिलहाल, गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस तैनात कर दी गई है और किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगा दिए गए हैं।
जुलूस या रैली निकालने पर प्रतिबंध लगाया
तो वहीं, दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 सोमवार (12 फरवरी) से ही लागू कर दी थी। धारा 144 के तहत दिल्ली में सभा करने, जुलूस या रैली निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है।इसके साथ ही दिल्ली में ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।


Download Android App
Download iOS App






