कर्नाटक के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में संघठनात्मक बदलाव करे जिसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत कर नई ऊर्जा का प्रवाह करना है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने बुधवार को संसद में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की और कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य में विपक्ष के नेता की तत्काल नियुक्ति का अनुरोध किया।
सूत्रों की माने तो नड्डा ने इस पर सदन सत्र के बाद कोई फैसला लेने की बात कही
ಇಂದು ನವದೆಹಲಿಯಲ್ಲಿ ನಮ್ಮ ಪಕ್ಷದ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಅಧ್ಯಕ್ಷರಾದ ಶ್ರೀ ಜೆ. ಪಿ. ನಡ್ಡಾ ಅವರನ್ನು ಭೇಟಿ ಮಾಡಿ, ಹಲವು ಸಂಘಟನಾತ್ಮಕ ವಿಷಯಗಳ ಕುರಿತು ಚರ್ಚಿಸಲಾಯಿತು. @JPNadda @BJP4Karnataka @BJP4India pic.twitter.com/6qZEYjEXJw
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) August 9, 2023
सूत्रों के अनुसार नड्डा और बोम्मई के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की क्या रणनीति होनी चाहिए। बैठक के दौरान मौजूदा सरकार के द्वारा जो गारंटी दी है इस पर लोगो की क्या प्रतिक्रिया दी इस बात को लेकर भी चर्चा रही और 2024 के लोकसभा चुनावो से भाजपा की रणनीति क्या होनी चाहिए और कांग्रेस इस पर कैसे काम कर रही है।
कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा
इससे पहले मंगलवार को बोम्मई ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। बोम्मई ने मंगलवार को एक ट्वीट में साझा किया,
ಇಂದು ದೆಹಲಿಯಲ್ಲಿ ಕೇಂದ್ರ ಗೃಹ ಹಾಗೂ ಸಹಕಾರ ಸಚಿವರಾದ ಶ್ರೀ ಅಮಿತ್ ಶಾ ಅವರನ್ನು ಸೌಹಾರ್ದಯುತವಾಗಿ ಭೇಟಿ ಮಾಡಿ ರಾಜ್ಯದ ಹಲವು ವಿಷಯಗಳ ಕುರಿತು ಚರ್ಚಿಸಿದೆನು. @AmitShah pic.twitter.com/3FXROC2Nkp
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) August 8, 2023
“केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मेरी सौहार्दपूर्ण बैठक हुई और राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री ने शाह से राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेताओं की शीघ्र नियुक्तियों का भी अनुरोध किया।