DMRC में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

Summary :

अधिकतम आयु 62 वर्ष, DMRC में नौकरी के लिए आवेदन शुरू

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने युवाओं के लिए भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है, लेकिन कुछ मामलों में छूट भी दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 65 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भर्ती की घोषणा कर दी है। युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। DMRC ने पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। बता दें कि सिर्फ 2 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है और आवेदन ऑफलाइन ही जमा कराना होगा।

आयु सीमा और योग्यता

DMRC के अनुसार योग्य उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 62 वर्ष तक होनी चाहिए। लेकिन कुछ नियम और शर्तों के आधार पर आयु सीमा में छूट भी दी गई है। उम्मीदवार के सलेक्शन होने पर लगभग 65 हजार प्रति माह सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां करियर टैब पर क्लिक करने पर भर्ती के लिए जारी की गई विज्ञप्ति को डाउनलोड कर सकते है और सभी दस्तावेंजों और जरूरी नियम के अनुसार आवेदन कर सकते है। सेलेक्शन होने के बाद उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।