Gurugram में WXM ने रचा इतिहास, भारतीय रेसलिंग को मिली नई दिशा

Summary :

भारतीय रेसलर्स को मिला विश्वस्तरीय मंच

गुरुग्राम में WXM ने अपने ग्राउंड ज़ीरो टेपिंग्स को पूरा करते हुए भारतीय रेसलिंग के विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 18 से 20 मार्च के बीच आयोजित इन मैचों में राज-द महाराजा, एक्सेल टिशर, सैमुरे डेल सोल और डिजाक जैसे अंतर्राष्ट्रीय सितारों ने भाग लिया। WXM भारतीय रेसलर्स को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और प्लेटफॉर्म प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहा है।

रेसलिंग एक्सट्रीम मेनिया (डब्ल्यूएक्सएम) ने अपने बहुप्रतीक्षित ग्राउंड ज़ीरो टेपिंग्स को पूरा करते हुए भारत में पेशेवर कुश्ती के विकास में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। 18 से 20 मार्च के बीच गुरुग्राम स्थित डब्ल्यूएक्सएम की आधुनिक यूनिट में हाई-ऑक्टेन मैच देखने को मिले, जिनमें दुनिया भर में विख्यात सुपरस्टार जैसे राज-द महाराजा (उर्फ़ जिंदर महल), एक्सेल टिशर, सैमुरे डेल सोल (कलिस्टो), डिजाक और प्रो-रेसलिंग की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए।

पिछले कई सालों से भारत के प्रो-रेसलर्स को अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए कोई उचित मंच नहीं मिला है। जो खिलाड़ी इस क्षेत्र में करियर बनाने के सपने देखते हैं, उन्हें अपने देश में कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिलता, ऐसे में उन्हें मजबूरन विदेशों की ओर रुख करना पड़ता है। डब्ल्यूएक्सएम रेसलिंग की स्वदेशी प्रतिभा को विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं, सर्वोच्च स्तर की कोचिंग प्रदान कर इस क्षेत्र में बदलाव ला रहा है। यह भारतीय रेसलर्स को ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने अपने आप को साबित कर सकें।

उनकी आधुनिक सुविधाएं और अखाड़े को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रेसलिंग के सुपरस्टार्स की अगली पीढ़ी को विकसित होने का मौका देती हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के उपकरणों, एथलीट्स के विकास के लिए विशेष प्रोग्रामों तथा रेसलिंग के विश्वस्तरीय दिग्गजों के मार्गदर्शन के द्वारा डब्ल्यूएक्सएम भारतीय प्रतिभा को हर वो सहयोग प्रदान कर रहा है, जो उन्हें रेसलिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए जरूरी है।

शादी से पहले यौन संबंध, जानें सही या गलत

इस अवसर पर डब्ल्यूएक्सएम के सीओओ जीत ने कहा, “भारतीय रेसलर्स लंबे समय से सही अवसरों के इंतज़ार में हैं और डब्ल्यूएक्सएम उनके लिए वही अवसर लेकर आया है। हम उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म और विश्वस्तरीय मंच पर अपने आप को साबित करने का मौका देते हैं। यह सिर्फ एक शुरुआत है।”

डब्ल्यूएक्सएम के सीईओ ऋषि ने कहा, “हमें प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अखाड़े में दिख रही ऊर्जा, सोशल मीडिया पर उत्साह और दर्शकों का प्यार इस बात की पुष्टि करता है कि भारत रेसलिंग के क्षेत्र में अपनी नई क्रांति लाने के लिए तैयार है। हम कुछ ऐसा ला रहे हैं जो समय की कसौटी पर खरा उतरेगा।”

राज-द महाराजा (उर्फ़ जिंदर महल), इंटरनेशनल रेसलर, डब्ल्यूएक्सएम ने कहा, “दुनिया की निगाहें डब्ल्यूएक्सएम पर टिकी हैं। यूएस, कनाडा, यूके, जर्मनी, जापान और दुनिया भर के देशों से अंतर्राष्ट्रीय सितारे भारतीय रिंग में उतर रहे हैं। यह भारत में उत्पन्न हुआ विश्वस्तरीय प्रोडक्ट है, जल्द ही दुनिया के हर कोने के प्रशंसक हमारे इस प्रोडक्ट को देख रहे होंगे।”

यह हर उस भारतीय के बारे में है जिसे भरोसा है कि हम कुछ विश्वस्तरीय बना सकते हैं, कुछ ऐसा जो इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा।

डब्ल्यूएक्सएम प्रो-रेसलिंग को भारत के टॉप दो स्पोर्ट्स में लाने के मिशन की ओर कार्यरत है, इसकी लोकप्रियता को क्रिकेट के समकक्ष लाना चाहता है। उच्च क्षमता के प्रोडक्शन, स्टोरीटेलिंग एवं सामरिक साझेदारियों के माध्यम से डब्ल्यूएक्सएम ऐसे सिस्टम का निर्माण कर रहा है, जो खेल और मनोरंजन (स्पोर्टेनमेंट) का बेहतरीन संयोजन होगा और सुनिश्चित करेगा कि हर मैच न सिर्फ एक प्रतियोगिता बल्कि एक यादगार अनुभव बन जाए अनुभव बन जाए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.