पहलगाम हमले के विरोध में दिल्ली में कल बंद रहेंगे 100 से अधिक बाजार

Summary :

पहलगाम हमले के खिलाफ दिल्ली में कल प्रमुख बाजार बंद

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के 100 से अधिक बाजार कल बंद रहेंगे। व्यापारियों ने 25 अप्रैल 2025 को सदर बाजार, चांदनी चौक और अन्य प्रमुख बाजारों को बंद करने का फैसला लिया है। शाम 6 बजे चांदनी चौक से लाल किला तक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद सभी के मन में  रोष है। आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन लेने शुरू कर दिए है। अब दिल्ली के व्यापारियों ने प्रमुख बाजार बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि सभी व्यापारियों ने मिलकर फैसला लिया है कि कल 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली के 100 से अधिक बाजार बंद रहेंगे। साथ ही चांदनी चौक से लाल किला तक शाम 6 बजे कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

चांदनी चौक बाजार रहेगा बंद

प्रमुख बाजार रहेंगे बंद

पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ दिल्ली के प्रमुख बाजार कल बंद रहेंगे। इन बाजारों में सदर बाजार, चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, कूचा महाजनी, चावडी बाजार, किनारी बाजार, जामा मस्जिद, खारी बावली, दरियागंज, नई सड़क, मीना बाजार, नई सड़क, मोरी गेट, बर्तन बाजार, क्लॉथ बाजार समेत 100 बाजार कल बंद रहेंगे।

‘मुझे पहलगाम हमले की जानकारी पहले से थी’, दिल्ली पुलिस को आया चौंकाने वाला कॉल

कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में बाजार बंद रहने के साथ ही आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। बता दें कि सदर बाजार के बारह टूटी चौक पर कल सुबह 11 बजे व्यपारी मिलकर प्रदर्शन करेंगे। चांदनी चौक से लाल किला तक शाम 6 बजे कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि इस आतंकी हमले के बाद हम शांत नहीं रहेंगे यह हमला देश की शांती पर किया गया हमला है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।