मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज आपके सामने समस्याएं होंगी, लेकिन इसके समाधान भी निकलेंगे। लोगों का आपके प्रति सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। गोचर ग्रहों के अनुसार मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहना चाहिए। फिलहाल यात्रा स्थगित रखें
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
धन का प्रवाह सहज बना रहेगा। आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी। बिजनेस में लाभ के लिए कोई नई योजना बनानी पड़ सकती है। मन से प्रयास किये जाएं तो धन की अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आपकी सफलता को देखते हुए आपके दोस्त और रिश्तेदार भी आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा और हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आपके उत्साह एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिसके कारण आपको ज्यादातर कामों में सफलता भी मिलेगी। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज कहीं पर निवेश की योजना बन सकती है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में सहूलियतें प्राप्त हो सकेंगी
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आज के दिन किसी को उधार न दें। साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आज आपको अपने कार्य के लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें तो आने वाले दिनों में सुविधा रहेगी
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
मेल-जोल बनाए रखने से ही कार्य सिद्धि हो सकती है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम के बिगड़ जाने का दुख रहेगा। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति का योग बन रहा है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
यात्राओं को आज स्थगित रखें। बीते दिनों के विवादों को सुलझाने के लिए आज दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर व्यवस्था को सुधारने के प्रयास सफल हो सकेंगे। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज किसी काम में सफलता न मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है। लोग स्वयं की आगे बढ़कर आपकी सहायता करेंगे। कुल मिलाकर लाभ के समय का इंतजार करना चाहिए
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
व्यापार में नये अनुबंधों से लाभ की स्थिति बनेगी। यात्राओं से लाभ हो सकेगा। बिजनेस में भी अच्छी प्रोग्रेस होगी। बिजनेस यात्रा से लाभ का योग। आपके प्रति लोगों का दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
अपनी मानसिक शक्ति के बलबूते पर ही सफलता मिलेगी। इसलिए आप जो भी काम करेंगे जिसमें बुद्धि चातुर्य का बहुत महत्व रहेगा। परिवार में कोई नया विवाद उत्पन्न होने की आशंका भी बन रही है


Download Android App
Download iOS App















