नोेएडा : मैट्रो हॉस्पीटल में लगी भीषण आग, शीशा तोड़ कर निकाले गए मरीज

Summary :

NULL

नई दिल्ली : देश कि राजधानी से सटे नोएडा एनसीआर में एक बड़ी घटना कि खबर आ रही है। नोएडा के सेक्टर 12 स्थित एक निजी अस्पताल के दूसरी मंजिल पर गुरुवार दोपहर भयंकर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की लगभग 12 गाड़ियां अभी आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग अस्पताल की तीसरी और चौथी मंजिर पर लगी है। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक लोग खिड़कियों के कांच तोड़कर रस्सी बाहर लटकाकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

अस्पताल में करीब 20 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें इमरजेंसी और आईसीयू में भर्ती मरीज भी शामिल हैं। वहां मौजूद चश्मदीदों की मानें को आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद आग बुझाने के यंत्र काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में अस्पताल के प्रशासन पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े होते हैं। अस्पताल में इतना धुआं है कि मरीजों को भी सांस लेने में बेहद मुश्किल हो रही है। 30 से 40 मरीजों गंभीर रूप से बीमार मरीजों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर अफरातफरी का माहौल है, जानकारी के मुताबिक जिस वक्त आग लगी ऑपरेशन थिएटर में कई ऑपरेशन भी चल रहे थे।

Desk Team