‘ये आतंकवादी…’ लोकसभा में भड़के रमेश बिधूड़ी, बसपा सांसद दानिश अली को जमकर लताड़ा

Summary :

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कह रहे हैं. दरअसल लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान जब बिधूड़ी बोल रहे थे, उस दौरान दानिश अली उन्हें बीच में टोकने लगे. दानिश अली की इस हरकत से बिधूड़ी नाराज हो गए और उन्हें मुल्ला आतंकवादी कह डाला. बृहस्पतिवार को सदन में चंद्रयान-3 की सफलता पर बिधूड़ी भाषण दे रहे थे, तभी बसपा सांसद दानिश अली उन्हें बीच में टोकने लगे. जिसके बाद बिधूड़ी अपना…

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कह रहे हैं. दरअसल लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान जब बिधूड़ी बोल रहे थे, उस दौरान दानिश अली उन्हें बीच में टोकने लगे. दानिश अली की इस हरकत से बिधूड़ी नाराज हो गए और उन्हें मुल्ला आतंकवादी कह डाला.

बृहस्पतिवार को सदन में चंद्रयान-3 की सफलता पर बिधूड़ी भाषण दे रहे थे, तभी बसपा सांसद दानिश अली उन्हें बीच में टोकने लगे. जिसके बाद बिधूड़ी अपना आपा खो बैठे. उन्होंने बसपा सांसद को भड़वा, उग्रवादी, आतंकवादी… कह दिया. बता दें कि उनके बयान दिए जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है.

 

 

उल्लेखनीय है कि अगस्त में दानिश अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें वह भारत माता की जय के नारे पर एतराज जता रहे थे और लोगों से लड़ रहे थे. उपरोक्त घटना अमृत भारत स्टेशन योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में घटी थीं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Desk Team