Delhi Assembly में नए विधायकों के लिए दो दिवसीय Orientation कार्यक्रम शुरू

Summary :

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया Orientation कार्यक्रम का उद्घाटन

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार से नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिन का अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इसका मकसद नए विधायकों को संसदीय प्रक्रिया, आचार संहिता और सुशासन के बेहतरीन तरीकों के बारे में जानकारी देना है। यह आयोजन विधानसभा के सभागार में होगा।

Delhi में बनेंगे Eve Teasing Squad, महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पहल

सुबह से ही विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के स्वागत के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधायक और सांसद मौजूद रहे। इसके अलावा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी स्वागत के लिए वहां पहुंचीं। रेखा गुप्ता के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी नजर आए। कार्यक्रम में सभी विधायकों के लिए खास व्यवस्था की गई है ताकि वे विधानसभा की कार्यप्रणाली को अच्छे से समझ सकें।

यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम नए विधायकों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें उन्हें विधानसभा के नियम-कायदे, कानून बनाने की प्रक्रिया और जनता के हित में काम करने के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए विधायकों को सुशासन के गुर सिखाएंगे। दिल्ली विधानसभा के इस कदम को नए सदस्यों को तैयार करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम के पहले दिन विधायकों में उत्साह देखा गया। सभी इस मौके का फायदा उठाकर अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझने के लिए तैयार हैं। यह आयोजन बुधवार तक चलेगा और उम्मीद है कि इससे विधायकों को अपने काम में मदद मिलेगी।

दिल्ली के विधायकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “व्यापक तैयारियां की गई हैं। विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इसमें आठ सत्र होंगे। यह कार्यशाला नवनिर्वाचित और सभी विधायकों के लिए बहुत उपयोगी होगी, जिससे उन्हें अपने विधायी कार्यों में मदद मिलेगी। इससे विधानसभा में अधिक चर्चा होगी और वे अधिक उत्पादक और परिणामोन्मुखी बनेंगे।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.