दिवाली का जश्न 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग घर को सजाते हैं और पटाखें जालकर इसे सेलिब्रेट करते हैं
लेकिन कई बार पटाखों के कारण लोगों को आग से जलन जैसे नुकसान का सामना करना पड़ता है
स्किन के जल जाने या नुकसान होने पर आप कुछ घरेलु उपायों को अपनाकर जलन से जल्द राहत पा सकते हैं
एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसे लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है। ये जलाने से बने घाव को तेजी से ठीक करने में भी कारगार है
हाथ या दूसरे हिस्से पर स्किन जल जाए तो राहत के लिए आप बर्फ को उस जगह पर लगा सकते हैं। घाव अगर बड़ा है तो सीधे डॉक्टर के पास जाएं। लेकिन छोटी-मोटी चोट है तो आप बर्फ उस एरिया में रगड़ सकते हैं
स्किन के जल जाने पर आप वहां डॉक्टर या एक्सपर्ट की बताई एंटीबायोटिक क्रीम लगा सकते हैं। ये घाव के संक्रमण को रोकने और चोट को तेजी से ठीक करने में बहुत काम आता है
हाथ या दूसरे एरिया में स्किन जल जाने पर तुरंत शहद और नारियल तेल को मिलाकर लगाएं
आप इसके लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल को मिलाएं। शहद में ऐसे गुण होते हैं जो राहत पहुंचाने में काम करते हैं
अगर स्किन जल गई है तो वहां घी भी लगा सकते हैं। पीपल और बरगद के पेड़ की जड़ में घी मिलाकर लगाने से जलन कम होती है और आरम मिलता है। लेकिन चोट ज्यादा है तो डॉक्टर को जरूर विजिट करें


Download Android App
Download iOS App












