गर्मी की छुट्टियां सुरक्षित रहकर सुखपूर्वक मनायें

Summary :

वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब वरिष्ठजनों की खुशहाली तथा अच्छी सेहत के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता है। अक्सर हमारे सदस्यों में जोश रहता है कि क्लब में नई-नई गतिविधियां तथा रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन होते रहने से दिल चाहता ही नहीं कि छुट्टियां हों

वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब वरिष्ठजनों की खुशहाली तथा अच्छी सेहत के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता है। अक्सर हमारे सदस्यों में जोश रहता है कि क्लब में नई-नई गतिविधियां तथा रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन होते रहने से दिल चाहता ही नहीं  कि छुट्टियां हों?  मुझे कई सदस्यों के मैसेजेस आते रहते हैं कि मैडम जी, हम साप्ताहिक या माह में एक बार बैठक करना चाहते हैं। अनेक सदस्यों का कहना है कि घर पर मन नहीं लगता। यहां आते हैं तो अपने सारे दु:ख दर्द भूल जाते हैं, यहां बहुत अच्छी वाईब्रेशन मिलती है, और खुशनुमा माहौल हमारे सूने जीवन में खुशियों के रंग भर देता है। जो सकारात्मक प्रेरक विचार, हर प्रकार के अनुभवशील सदस्यों का मेल मिलाप होने से  एक विशेष प्रकार की चाहत बनी रहती है कि वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की ब्रांच में जरूर जाना है। परन्तु बढ़ती गर्मी की तपस व इस उम्र में आपकी शारीरिक- सुरक्षा बहुत ही जरूरी है। इसीलिए मेरा कहना है कि दो महीने की छुट्टिïयों में घर में रहकर योगा करें, हल्के व्यायाम, सैर के साथ नई-नई रचनात्मक गतिविधियां सीखें। बच्चों के साथ मिलकर यू-ट्यूब पर अच्छे गीत गाने के अभ्यास करें। छोटी-छोटी मोटीवेशनल वीडियोज बनायें व भेजें।  वृक्षारोपण या घर-सजावट का सामान बनायें। अच्छे स्वास्थ्यदायक खानपान के साथ गर्र्मी से कैसे बचें। विषय सदस्य एक-दूसरे को अपने विचार वीडियोंज शेयर करें।  अपनी दिनचर्या में कहीं आना-जाना हो तो ठंडे वक्त सुबह-शाम ही बाहर निकलें।  अपनी दवाई, आवश्यक सामान, साफ पानी, ऋतु अनुकूल ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें। कहने का भाव है कि आप सुरक्षित रहें-सुखी रहें।

Kiran Chopra