दूसरों की बात छोडिय़े,
अपनों और गैरों से क्या मिला।
हमें जो कुछ भी मिला,
वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब से मिला।।
कहना है-जीवन संघर्ष में उलझे, बीमारियों से जूझ रहे, एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों का, जिन्हें पिछले 21 वर्षों से वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब से 1000, 2000 तथा 3000 रुपए मासिक सहायता राशि योगदान देकर उन्हें स्वावलम्बी बनाने की मदद की जाती है।
गत् दिनों पंजाब केसरी कार्यालय दिल्ली में चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा की अध्यक्षता में सैंकड़ों ब्ल्यू कार्डधारी सदस्यों को दवाइयों, खानपान तथा रहन-सहन में मदद की गई। परोपकारी मिशन में उनके परिवार के अतिरिक्त संस्कारी पौत्र आर्यवीर तथा आर्यन ने भी जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
सहायता कार्यक्रम के दौरान बदलते मौसम में ब्ल्यू कार्डधारी सदस्यों को सेफ्टी मास्क भी उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम की शुरूआत गायत्री मंत्र पाठ एवं माता के मधुर भजनों से हुई। चावल-छोले एवं मिष्ठान प्रसाद के साथ सहायता वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आगामी आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम 9 मई, 2025 शुक्रवार को होगा।


Download Android App
Download iOS App



