अरे क्या बात है जो भी इस कम्पीटीशन को देख रहा है, हैरानगी से मुंह में अंगुली दबा लेता है या चुंटी काट कर देखता है कि सच में यह हो रहा है। वाकई सभी वरिष्ठ नागरिकों ने सबको अपने टैलेंट, एफट्र्स से हैरान, परेशान कर दिया है। मैं तो अक्सर कहती हूं कि 60 से 70 तक कोई वरिष्ठ नहीं और 70 से 80 तक युवा वरिष्ठ हैं और 80 से 90 वरिष्ठ हैं। 90 प्लस से आगे पूरे वरिष्ठ होने शुरू होते हैं, परन्तु यह भी दावे गलत साबित हो रहे हैं।
क्या परफोरमेंस है, वरिष्ठ नागरिकों में सबसे बड़ी बात है कि हर कोई मेहनत कर रहा है, चांस ले रहा है। पार्टिस्पेट करने की कोशिश करना ही बहुत बड़ी बात है। फिर सारे एक-दूसरे को लिंक भेजते हैं, कि लाइक करो कमैंट्स करो। कितनी अच्छी मूवमेंट चली हुई है। यही नहीं सब अपने अन्दर छिपी हुई हसरतों को पूरा कर रहे हैं। सब अपने आप को किसी हीरो-हिरोइन से कम नहीं समझते हैं। क्या गाने पसंद कर रहे हैं। क्या मस्ती, किसी को अपनी फिगर या बढ़ा हुआ पेट नहीं नजर आ रहा, कोई बहुत फिट है तो कोई माशाअल्लाह नजर आ रहा है तो बस अपनी पसंद के गाने पर डांस या रैम्प वॉक करना। क्या ड्रेसस पहन रहे हैं, गरारे, शरारे, लहंगे। पुरुष भी कम एक्टिव नहीं हैं, वे या तो डांस कर रहे हैं या अपनी पत्नियों का बड़े अच्छे से साथ दे रहे हैं।
इस कम्पीटीशन में कपल्स का एक गाना पैट है कि ‘ऐ मेरी जोहर जवी, तुझे मालूम नहीं।’ चलो इस उम्र में उन्हें अपनी पत्नी की कितनी कद्र हो रही है इस कम्पीटीशन द्वारा पता चल रहा है। दूसरा है ‘क्या खूब लगती हो, क्या सुन्दर दिखती हो’ तीसरे नम्बर पर है ‘हम-तुम एक कमरे में बंद हो, चाबी खो जाए’, चौथे नंबर पर है उड़ जब जब जुल्फें तेरी बहुत ही मजेदार लगता है। जब पति के सर पर दो-चार बाल हो पत्नी बड़े प्यार से उड़ी उड़ी जल्फें…वाह क्या बात है। दूसरा सारे रैम्प वॉक पर अधिक जलवा कर रहे हैं और हम उनके जलवे देख रहे हैं और पुरुषों की पसंद पहले नम्बर पर ‘मेरा जूता है जापान’ क्या अंदाज दिखाया है।
अब हम 15 अगस्त तक जिन्होंने देशभक्ति की वीडियो भेजी है, वो चलाएंगे। कमाल की बात अधिकतर 80 से ऊपर के लोगों से ऊपर के लोगों ने देशभक्ति की वीडियो भेजी है। लोगों में इतना जोश कि वीडियो एक से बढक़र एक आ रही हैं। किसी भी वीडियो को रिजैक्ट करने का मन नहीं करता। उनकी वीडियो देखकर जिन्होंने 2 या 3 भेजी हैं उसमें से जरूर 1-2 करेंगे क्योंकि समय की कमी है। अब टाइम लिम्ट पब्लिस डिमांड पर हमने 20 अगस्त तक कर दी है। सबसे बड़ी बात है नॉन मैम्बर की भी वीडियो आ रही हैं। यूपी, राजस्थान, हरियाणा से और अमेरिका, कनाडा से भी आ रही हैं, जिससे यह इंटरनेशनल कम्पीटीशन बन गया है।
बहुत से फोन आते हैं, मुझे वीडियो मैसेज आते हैं कि कैसे उनके बच्चों, बहुओं और बेटों ने मदद की। बहुत गर्व महसूस करते हैं, एक नया जुड़ाव पैदा हुआ है परिवारों में। मैंने सोचा कि इस सबमें ब्रांच हैड की बड़ी मेहनत है। बहुत लग्न है तो उनके अपने विचार सुनें और लाइक करें। फिर अब युवा जजों की बारी है तो क्यों न इसके बाद उन्हें बच्चों, बहुओं, बेटी-बेटों के 2 मिनट के विचार सुनें कि उन्होंने कैसे तैयारी करवाई और उन्होंने उन में क्या खुशी देखी या उनके क्या पर्सनल वीडियो हैं तो मैं सभी प्रतियोगियों के उन बच्चों के 2 मिनट की वीडियो मंगा रही हूं, जिन्होंने मदद की या बनाई। इसमें हम बहुत ही दिल को छू लेने वाले अनुभव महसूस करेंगे और बच्चों को भी हम अपने वी.एन.के.सी’ के मिशन से जोड़ेंगे।
मुझे जीके वन के मिस्टर मेहता ने बड़े गर्व से बताया कि उनकी वीडियो उनकी बहू प्रेरणा और 8 साल की पोती जोया ने बनाई, उसे बताते हुए गर्व महसूस कर रहे थे तो मैं और खुशी की अनुभूति उनके चेहरे पर महसूस कर रही थी और उन्होंने खुद गाया और कहा, मेरी पत्नी बहुत शरमा रही थीं, परन्तु आपकी मोटीवेशन से बन गई।
मुझे सुनकर महसूस हुआ चलो उनकी सुन्दर पत्नी के रूप में एक नए कलाकार ने अपनी बहू और पोती की एफट्र्स से जन्म लिया। यही नहीं पंजाबी बाग के कैप्टन कुलवीर मोहन और उनकी पत्नी चन्द्र प्रभा, जो आक्सीजन इस्तेमाल करती हैं, ने क्या पंजाबी डांस किया। सुना है उनकी बेटी विशेषकर उनके लिए ड्रेस खरीद कर लाई तैयार किया और डिजिटल वीडियोग्राफी की।
यही नहीं पंजाबी बाग की ऊषा जी जो कैंसर की मरीज है अस्पताल में भर्ती हैं उनकी बेटी ने उन्हें खुश करते हुए अस्पताल में वीडियो बनाई। अमेरिका से श्रीमती प्रेम सूद की बेटी और दामाद ने मिलकर वीडियो बनाई और खुद भी थोड़ी झलक दिखाई। श्रीमती सूद अपने बच्चों की सहभागिता पर बहुत खुश थीं और 80 वर्ष की आयु में उन्होंने जो छड़ी पकड़ कर डांस किया, वहीदा रहमान से कम नहीं लग रही थी।
हैदराबाद की ब्रांच की मैक्सीमम सहभागिता है और वीडियो देखकर लगता है ब्रांच हैड और बच्चों ने इतनी मेहनत की, लगता है सारी कायनात ही जुड़ गई। वहां मेहत्ता जी की बहू शालिनी मेहत्ता कैसे एक्सप्लेन कर रही हैं आप उनकी वीडियो देखेंगे तो समझोगे। यही हाल पश्चिम विहार, गुडग़ांव, मॉडल टाउन, गुजरांवाला, सोनीपत, नोएडा, जी.के. वन, ग्रीन पार्क, फरीदाबाद, ईस्ट दिल्ली, झरोखड़ी, नरेला ब्रांच का है।
तो हमने सोचा बच्चों की वीडियो भी बनती है। सो 20 अगस्त को ये वीडियो रिसीव करनी बंद कर देंगे। उसके बाद बच्चों की वीडियो रिसीव करेंगे। सभी बच्चों की वीडियो 20 के बाद भेजें।
मैंबर की वीडियो का सिलसिला 22 सितम्बर तक चलेगा, उसके बाद बच्चों की चलेगी, वाक्या क्या बात है।


Download Android App
Download iOS App



