भीषण गर्मी के चलते, ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौैरान आप सभी सदस्यों के मंगलमय एवं सुखी जीवन की हम शुभकामना करते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखेें। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के जो सदस्य हैं अथवा जो भी समाज कल्याण कार्यों में रुचि लेने वाले महानुभाव, बुद्घिजीवी विचारक हैं अर्थात 60 वर्ष से अधिक आयु के परोपकारी और मानवता के लिए समर्पित, प्रतिष्ठिटा सज्जन हैं उनसे हमारा विन्रम आग्रह है कि वे अपने मौलिक विचार हमें भेजें लेकिन अखबार में कई बार जगह न होने के कारण छप नहीं पाते हैं तो अब उनके लिए एक खुशखबरी है अब उनके आट्रिकल वरिष्ठï नागरिक केसरी क्लब के फेसबुक पेज पर लगाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जैसा कि आज का आर्टिकल गुडग़ांव शाखा के को-हैड डी.एन.क्वात्रा जी, तथा दूसरा लेख हमारी पंजाबी बाग की सदस्या राज ग्रोवर का है। वास्तव में ऐसे विचारों का स्वागत करेंगे। याद रखें कि कोई भी लेख राजनीति से प्रेरित नहीं होना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल पर कटाक्ष नहीं होना चाहिए। किसी धर्म जाति समाज का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। लेख या कहानियां ऐसी हो जो दूसरों को प्रेरणा दे सकें। जीवन के अनुभवों से प्राप्त किस्से, जो दूसरों को प्रेरित करें। वो भी आप भेज सकते हैं। अगर आपको किसी द्वारा लिखित बात अच्छी लगे तो आप उनके नाम के साथ भेज सकते हैं। आपका लेख या अनुभव 250 शब्दों से अधिक न हो। क्वात्रा जी का लेख आपके लिए उदाहरण है। आज हमने केवल कवात्रा जी का आर्टिकल वरिष्ठ नागरिक फेसबुक पर ऑपलोड हुआ क्योंकि उनका लेख कम शब्दों में अच्छा लिखा है, जबकि राज ग्रोवर जी ने भी बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा है लेकिन बहुत बड़ा होने के कारण वो फेसबुक पर अपलोड नहीं हुआ। तो आप लोग भी कोशिश करें कि कम से कम शब्दों में लिखे।आपका लेख दिलचस्प हो या कोई जिन्दगी का अनुभव बता रहा हो। भले ही वो सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य या आर्थिक स्थिति से संबंध रखता हो। आपका वो अनुभव जो लोगों के लिए प्रेरणादायक, लाभदायक या शिक्षाप्रद हो या जीवन जीने की कला के बारे में बताता हो। यह कविता भी हो सकती है। कुछ हास्य व्यंग्य भी हो सकते हैं परन्तु बिना किसी का नाम लिए बगैर ही भेजें।
सदस्य छुट्टियों के दौरान अच्छे लेख लिखे
Summary :
भीषण गर्मी के चलते, ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौैरान आप सभी सदस्यों के मंगलमय एवं सुखी जीवन की हम शुभकामना करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



