नई विश्व व्यवस्था

Summary :

सन् 1945 -याल्टा समझौता सन् 1648 -वेस्टफेलिया समझौता सन् 1815 -वियना समझौता सन् 1919 -वारसा संधि आज इस सूची में शेनझेन शिखर सम्मेलन भी जुड़ गया है। जब विश्व की तीन महाशक्तियों का मिलन हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आपसी मतभेदों के बावजूद एक साथ बैठे। 81 वर्ष बाद यह त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन हुआ। कई लोगों ने एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन स​मिट की तुलना फरवरी 1945 की ऐतिहासिक याल्टा कांफ्रेंस से की है, जब यूएस प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर विस्टन चर्चिल और सोवियत यूनियन के प्रीमियर जोसेफ…

सन् 1945 -याल्टा समझौता
सन् 1648 -वेस्टफेलिया समझौता
सन् 1815 -वियना समझौता
सन् 1919 -वारसा संधि
आज इस सूची में शेनझेन शिखर सम्मेलन भी जुड़ गया है। जब विश्व की तीन महाशक्तियों का मिलन हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आपसी मतभेदों के बावजूद एक साथ बैठे। 81 वर्ष बाद यह त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन हुआ। कई लोगों ने एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन स​मिट की तुलना फरवरी 1945 की ऐतिहासिक याल्टा कांफ्रेंस से की है, जब यूएस प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर विस्टन चर्चिल और सोवियत यूनियन के प्रीमियर जोसेफ स्टालिन ने एक डील की थी, जिसने युद्ध के बाद यूरोप को असरदार तरीके से असर वाले इलाकों में बांट दिया था।

उस समय, दूसरा विश्व युद्ध खत्म हो रहा था। इस मामले में रूस-यूक्रेन और वेस्ट एशिया में ईरान के खिलाफ दो युद्ध काफी मुश्किल लग रहे थे। दुनियाभर की नजरें इस बैठक पर लगी हुई थीं कि तीन तरफा मीटिंग से पहले चीन और रूस ने अमेरिका की नीतियों पर सवाल उठाए थे तो क्वाड की बैठक में अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के नेताओं ने भारत प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता पर चिंता जताई थी। जहां तक तीनों महाशक्तियों की बैठक के निष्कर्ष का सवाल है यद्यपि तीनों महा​शक्तियों के मिलन से कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद तो पहले से ही की जा रही थी।

यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है कि अमेरिका, रूस और चीन परमाणु हथियारों में कटौती करके खतरों को कम करने, संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर आगे बढ़ने और ईंधन की आपूर्ति बढ़ाने और विश्व शांति को बढ़ावा देने पर सहमत हुए। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तीनों देशों के साझा इतिहास का उल्लेख करते हुए याद दिलाया कि अंतर्राष्ट्रीय शांति बनाए रखने के लिए हमारी जिम्मेदारी है। चीन के राष्ट्रपति ने यह चेतावनी भी दी कि अगर हम आपस में लड़ते रहे तो पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मच जाएगी।

इस बैठक ने भविष्य में होने वाली बैठकों का एजेंडा तय कर दिया है। बैठक में रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान युद्धों पर भी चर्चा हुई। देखना होगा कि तीनों महाशक्तियां किस तरह आगे बढ़ती हैं। शेनझेन शहर में हुई इस बैठक में एक नए ग्लोबल आर्डर की पटकथा जरूर लिख दी है। यह स्पष्ट है कि दुनिया एक नए मल्टीपोलर वर्ल्ड में दाखिल हो गई है जिसमें सबसे शीर्ष पर अमेरिका, चीन और रूस हैं। दूसरी पंक्ति में भारत, यूरोप, जापान और ब्राजील जैसे देश हैं और तीसरी पंक्ति में बाकी की उभरती हुई ताकतें।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए इससे बड़ा मौका कुछ नहीं हो सकता कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन आकर यह स्वीकार कर लिया है कि वह एक वैश्विक शक्ति है। शी जिनपिंग सभी प्रोटोकाल तोड़कर डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेने एयरपोर्ट नहीं गए। यह इस बात का संकेत है कि ग्लोबल आर्डर में तीसरा नंबर रूस का है। दूसरा पहलू यह है कि इस शिखर बैठक को रूस की जीत के तौर पर देखा जा रहा है। 2022 में यूक्रेन पर रूस के बड़े पैमाने पर हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गए थे।

2026 आते-आते पुतिन ठीक उसी जगह पहंुच गए जहां वे पहुंचना चाहते थे। वह वैश्विक राजनीति की सबसे बड़ी मेज पर दो बड़े नेताओं के साथ बैठ गए। पुतिन अब यह दावा कर सकते हैं कि रूस पर पश्चिमी देशों का दबाव नाकाम रहा। रूस पर प्रतिबंधों के जबर्दस्त दबाव के बावजूद उसे अलग-थलग करने की कोशिशें नाकाम हुईं। पुतिन को फिर वैश्विक नेता के तौर पर अपनी छवि पेश करने का मौका ​मिला। हालांकि इस बैठक से दुनिया की तस्वीर बदलने की संभावना कम है लेकिन इससे चीन और रूस को फायदा हुआ है।

अमेरिका, चीन और रूस का एक साथ होना मतलब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तीन वीटो पॉवर वाली शक्तियों का एक साथ होना है। ब्रिटेन और फ्रांस इससे बाहर हैं। यूरोपीय देशों में इस बैठक से बेचैनी फैली हुई है। यूरोपीय नेताओं ने पुतिन को अलग-थलग करने के लिए खूब हाथ-पैर मारे थे लेकिन ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ उनके होने का मतलब है कि यूरोप रूस को किनारे करने में नाकाम हो गया है। पुतिन यही तो चाहते थे। यूरोपीय नेता को अमेरिका ने जो झटका दिया है उसे भी इतिहास में लिखा गया है।

इस बैठक का प्रभाव भारत पर भी पड़ना तय है। भविष्य में दुनिया की बड़ी तीन सैन्य शक्तियों और वीटो पावर वाले देशों का एकजुट होने का अर्थ यही है कि दुनिया तीन ध्रुवों में बंट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मल्टी एलाइनमेंट यानी बहुपक्षीय व्यवस्था का रास्ता अपनाए हुए हैं, यानी हर किसी से संबंध। अगर अमेरिका और चीन की नजदीकियां बढ़ती हैं और रूस और अमेरिका के बीच तनाव कम होता है तो भारत को विदेश नीति में संतुलन बनाने में आसानी होगी तो दूसरी ओर नए ग्लोबल आर्डर में चीन शक्तिशाली होता है तो भारत को बहुत सतर्क होकर चलना होगा। नई व्यवस्था में यूरोपीय देशों की भूमिका बहुत सीमित हो जाएगी।

Aditya Chopra

Aditya Chopra is well known for his phenomenal viral articles.