हर साल 12 मई को हम सब मिलकर पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद रमेश चंद्र जी और कलम के सिपाही स्वर्गीय अश्विनी जी के पिता जिनके नाम पर और उनके दिखाये हुए मार्ग पर चलते हुए रोमेश चन्द्र ट्रस्ट की स्थापना हुई थी, को हर साल की तरह प्रसिद्ध गायक शंकर साहनी उनको श्रद्धांजलि देते हुए सबके मंगल और स्वास्थ्य की कामना करेंगे। आज का दिन सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
हम उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। हर साल तो सभी एक जैसे वस्त्र धारण कर शंकर साहनी की मधुर आवाज में सबके स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक ही आवाज में, एक ही सुर में गाते और प्रार्थना करते थे। इस प्रथा को लॉकडाउन के समय में भी हमने नहीं छोड़ा। आज दूसरा साल है जब हम मिलकर 12 बजे आनलाइन महामृत्युंजय जाप, हनुमान चालिसा करेंगे।
कहते हैं इंसान चला जाता है, उसके अच्छे कर्म और व्यवहार हमेशा याद रहता है।
मेरी शादी 1978 में हुई और 6 साल मुझे उनका स्नेह, आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 6 साल में उन्होंने शायद मेरे मन में 6000 साल की अमिट छाप छोड़ दी।
अमर शहीद लाला जगत नारायण जी के बाद वो परिवार के मुखिया थे। उनमें वो सारे गुण मौजूद थे जो एक परिवार के मुखिया में होने चाहिए।
उनमें वो क्षमता थी कि सारे परिवार को एकजुटता से कैसे रखा जाता है, सही मायने में सेवा, समर्पण, त्याग, संस्कार की भावना थी।
वह हमेशा अपने बच्चों को पीछे और छोटे भाई के बच्चों को आगे रखते थे।
वो अपनी बहनों को बहुत प्यार और सम्मान देते थे। आज भी उनकी बहनें उनका गुणगान करते नहीं थकतीं।
सबसे ज्यादा वो समाज को भी समर्पित थे। समाज के लोग चाहे वो गरीब, अमीर सभी की सहायता करते थे। उन्होंने शहीद परिवार फंड की स्थापना की थी जिससे बहुत सी विधवाओं को सहारा मिला।
आज सारा पंजाब केसरी परिवार, वरिष्ठ नागरिक परिवार और जे.आर. मीडिया परिवार उनके दिखाये रास्ते पर चल रहा है।
जेआर मीडिया का अर्थ है जगत नारायण रोमेश चन्द्र जहां वो टैलेंटेड बच्चे जो पढ़ाई में तेज हैं, आगे निकलना चाहते हैं परन्तु अधिक फीस नहीं दे पाना, उनके लिए नाममात्र फीस से उनको पढ़ाया जाता है और बहुत कर्मठ छात्रों को लाला जगत नारायण, रोमेश चन्द्र और अश्विनी कुमार स्कोलरशिप देकर, फ्री शिक्षा दी जाती है और 100 प्रतिशत कोशिश की जाती है कि वो पढ़ाई के बाद अच्छी नौकरियों पर भी लग जाएं।
आज सारे देश में टीवी चैनलों, दूसरे अखबारों और मैगजीन में जेआर मीडिया के बच्चे छाये हुए हैं। यह अमर शहीद रोमेश चन्द्र जी का ही आशीर्वाद है।


Download Android App
Download iOS App



