हॉलीवुड की पॉपुलर टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में नजर आए एक्टर आर.जे. मिट्टे के निधन की खबर से एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने इस सीरीज में वाल्टर व्हाइट जूनियर, जिन्हें फ्लिन के नाम से भी जाना जाता है, का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान हासिल की थी। एक्टर को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ दिव्यांग लोगों के अधिकारों और जागरूकता के लिए किए गए कामों के लिए भी जाना जाता था।
Breaking Bad Actor RJ Mitte Death: क्या है आर.जे. मिट्टे के निधन की वजह?
:max_bytes(150000):strip_icc()/rj-mitte-101625-02495425e0404daaad2371c65255b8ca.jpg)
आर.जे. मिट्टे के निधन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी मौत आत्महत्या की वजह से हुई। पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के रिप्रेजेंटेटिव ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय पुलिस की जांच जारी होने की जानकारी भी दी गई है। एक्टर को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी थी, उन्होंने अपनी इस सिचुएशन को कभी अपनी पहचान की लिमीट नहीं बनने दिया, बल्कि इसके जरिए उन्होंने दिव्यांग लोगों की चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर अवेयरनेस फैलाने की कोशिश करी।
उनके रिप्रेजेंटेटिव शॉन रिले ने दुख जताते हुए कहा कि वे एक एक्टर, समाजसेवी और दिव्यांग अधिकारों के समर्थक को खोने से बेहद दुखी हैं, जिन्होंने अपने काम के जरिए कई लोगों को प्रभावित किया था।
‘ब्रेकिंग बैड’ से मिली दुनियाभर में पहचान

आर.जे. मिट्टे ने साल 2008 में टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड के जरिए अपने एक्टिंग करियर में बड़ी पहचान बनाई थी। इस शो में उन्होंने वाल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था, जो मुख्य किरदार वाल्टर व्हाइट का बेटा था। सीरीज में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं खास बात यह रही कि उन्होंने अपने असल जिंदगी के एक्सपीरिएंस को भी अपने किरदार में शामिल किया, जिससे उनकी एक्टिंग और ज्याद इफेक्टिव बनी। यह सीरीज 2008 से 2013 तक प्रसारित हुई और दुनियाभर में पॉपुलर रही।
दिव्यांग लोगों के अधिकारों के लिए भी किया काम

एक्टिंग के अलावा आर.जे. मिट्टे सामाजिक कामों में भी एक्टिव रहे। वह दिव्यांगता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और दिव्यांग व्यक्तियों को समान मौके दिलाने के फेवर में थे। वह नॉन-प्रॉफिटेबल अस्पताल नेटवर्क शाइनर्स चिल्ड्रन के एंबेसडर भी बने। इसके साथ ही उन्होंने मिट्टे फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में काम किया और अलग-अलग सामाजिक पहलों का समर्थन किया।
निधन की खबर से फैंस में शोक

आर.जे. मिट्टे के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और को-स्टार्स के बीच शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और सामाजिक योगदान के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। ब्रेकिंग बैड में निभाया गया उनका किरदार लंबे समय तक दर्शकों की यादों में बना रहेगा।


Download Android App
Download iOS App




