Biggest OTT Platform Rejected Hanuman Ansh: सफलता का रास्ता कभी आसान नहीं होता और जब बात बॉलीवुड की हो तो यह लड़ाई और लंबी हो जाती है। आजकल बॉक्स ऑफिस पर एक छोटी सी फिल्म ‘हनुमान अंश‘ का काफी नाम है। केवल 2 करोड़ से कम के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में बड़े-बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को बनाने के पीछे 14 साल का लंबा इंतजार, अपनों को खोने का दर्द और कई रिजेक्शन छुपे हैं। फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी इस मुश्किल सफर के बारे में खुलकर बात की है।
डॉक्टरी छोड़ अपनाया सिनेमा का रास्ता, कोविड में आया फिल्म बनाने का विचार

फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी पहले पेशे से एक डॉक्टर थे। उन्होंने जब डॉक्टरी छोड़ सिनेमा की दुनिया में कदम रखा, तो राह बिल्कुल आसान नहीं थी। उन्हें अपनी पहली फिल्म बनाने में 14 साल का लंबा समय लग गया।
विशाल बताते हैं कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान उन्होंने अपनों को खोया। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मां, चचेरे भाई और गुरु के जाने से वह दिमागी रूप से टूट चुके थे। एक डॉक्टर होने के बावजूद जब वह अपने करीबियों को नहीं बचा पाए, न उन्हें कुछ अच्छा करने का मन हुआ। इसी दौर में उन्होंने क्लबहाउस पर ‘हनुमान चालीसा‘ ग्रुप शुरू किया, जहाँ लोग आकर प्रार्थना करते थे। यहीं से उनके अंदर भक्ति और सिनेमा को जोड़ने की प्रेरणा और मजबूत हुई।
स्टीव जॉब्स और नीम करौली बाबा का किस्सा सुनाया, फिर भी OTT ने कर दिया रिजेक्ट

विशाल चतुर्वेदी करीब 20 साल से नीम करौली बाबा और हनुमान जी पर फिल्म बनाने का सपना देख रहे थे। जब वह दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) के पास अपनी फिल्म का कांसेप्ट लेकर गए, तो उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।
उन्होंने बताया कि कैसे एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) भारत में नीम करौली बाबा के आश्रम आए थे और वहां से इंस्पिरेशन ली थी। विशाल को लगा कि यह कहानी पूरी दुनिया के लिए है। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म की सीनियर एग्जीक्यूटिव ने उनकी बात सुनते ही सीधे मुंह मना कर दिया और कहा कि “हमें ऐसे कांसेप्ट नहीं चाहिए।” इस रिजेक्शन से विशाल को गहरा झटका लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
10 लाख से हुई थी शुरुआत, आज कमा डाले 270 करोड़ से ज्यादा

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत थिएटर में बेहद धीमी रही थी। पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी और शुरुआती दो हफ्तों तक दर्शक जुटाने के लिए स्ट्रगल करती रही। लेकिन जैसे-जैसे लोगों को फिल्म की कहानी और भक्ति का अहसास हुआ, ‘माउथ पब्लिसिटी‘ के जरिए थिएटर्स में भीड़ उमड़ने लगी।
आज यह फिल्म भारत में 222 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है और दुनिया भर में 277 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है। 2026 की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल यह फिल्म अपने बजट से 140 गुना ज्यादा कमाई करके इस साल की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में गिनी जा रही है।
थिएटर्स में इतिहास रचने के बाद अब हर किसी की नजर ‘हनुमान अंश’ के अगले कदम पर है। बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ से ज्यादा बटोरने के बाद फिल्म की टीम जल्द ही इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स की अनाउंसमेंट कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि जिस ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म को शुरुआत में रिजेक्ट कर दिया था, वही अब इसे अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए बड़ी रकम की पेशकश कर सकता है। इसके अलावा, फिल्म की जबरदस्त कामयाबी को देखते हुए मेकर्स इसके अगले पार्ट पर भी काम शुरू करने की तैयारी में हैं।
Read More: KBC 18 Update: क्या KBC और फिल्मों को अलविदा कह रहे हैं Amitabh Bachchan? काम..


Download Android App
Download iOS App




