KBC 18 Update: क्या KBC और फिल्मों को अलविदा कह रहे हैं Amitabh Bachchan? काम छोड़ने की रूमर्स पर Big B ने तोड़ी चुप्पी

Summary :

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट और केबीसी (KBC) छोड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पूरी सच्चाई बताई है। ब्लॉग में इस्तेमाल किए गए एक शब्द के कारण फैली गलतफहमी को दूर करते हुए बिग बी ने साफ किया है कि वह सेट से दूरी नहीं बना रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में अपने पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन की याद में मेमोरियल (Memorial) बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।

बॉलीवुड के ‘शहंशाह‘ अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी पूरी ताकत और जोश के साथ काम कर रहे हैं। चाहे फिल्मों का सेट हो या फिर ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ (KBC) का मंच, उनका अंदाज हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर उनके काम छोड़ने की अफवाहों ने फैंस को परेशान कर दिया था। लोग कयास लगाने लगे थे कि बिग बी अब अभिनय और टीवी की दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। आखिरकार अब खुद अमिताभ ने इन खबरों पर बात की है और पूरा सच सामने रखा है। इसके साथ ही अयोध्या में उनके परिवार से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।

काम छोड़ने की खबरों पर बिग बी का जवाब, बोले– ‘अभी मैं कहीं नहीं जा रहा’

Big B Quitting KBC
KBC 18 Update ( Source: Social Media)

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने बताया था कि केबीसी के मंच पर आए लोगों का दर्द सुनकर उनका दिल भारी हो जाता है। इस पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा था-  “अब काफी देर हो चुकी है, रिटायर होने का वक्त आ गया है… रात बुला रही है।“

इस पोस्ट को पढ़ते ही फैंस में चिंता फैल गई। कई लोगों ने मान लिया कि अमिताभ बच्चन काम से संन्यास ले रहे हैं और केबीसी भी छोड़ रहे हैं। इस बात को बढ़ता देख बिग बी ने एक नया ब्लॉग लिखा और रूमर्स को खारिज करते हुए कहा-  “जी नहीं हुजूर! मैं काम से दूर नहीं हो रहा हूं। अंग्रेजी में ‘रिटायर’ शब्द का मतलब सोने जाना भी होता है।” उन्होंने साफ किया कि रात ज्यादा होने के कारण उन्होंने सोने जाने के अर्थ में वह बात लिखी थी। बिग बी की इस बात से उनके करोड़ों प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

अयोध्या में बनेगा डॉ. हरिवंश राय बच्चन स्मारक, 15 करोड़ की जमीन पर शुरू होगी तैयारी

Big B Quitting KBC
Big B Quitting KBC ( Source: Social Media)

एक तरफ जहां उनके काम जारी रखने की खबर से फैंस खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या से भी बच्चन परिवार के लिए अच्छी खबर आई है। अमिताभ बच्चन अपने पिता और फेमस पोएट डॉ. हरिवंश राय बच्चन की याद में अयोध्या में एक सुंदर स्मारक (मेमोरियल) बनाने जा रहे हैं।

इसके लिए ‘डॉ. हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट’ ने ‘अयोध्या विकास प्राधिकरण‘ (ADA) के पास नक्शा पास कराने की अर्जी दी है। सरकारी दफ्तर ने नियम के हिसाब से आगे का काम शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में दशरथ पथ के पास लगभग 54 हजार वर्ग फीट जमीन करीब 15 करोड़ रुपये में खरीदी थी। अब इसी जमीन पर उनके पिता की याद में यह खास जगह बनाने का काम शुरू होने वाला है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनकी लिखी किताबों और कविताओं को जान सके।

83 की उम्र में भी काम का जज्बा, दर्शकों के दिल में बसते हैं बिग बी

Big B News Today
Big B News Today ( Source: Social Media)

83 वर्ष की उम्र में भी जिस तरह अमिताभ बच्चन रोज घंटों शूटिंग करते हैं, वह हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है। केबीसी के सेट पर उनकी आवाज और बातचीत का तरीका आज भी दर्शकों को टीवी से जोड़े रखते हैं। काम के लिए उनका यह लगाव दिखाता है कि उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। बिग बी ने साफ कर दिया है कि जब तक संभव होगा, वह अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे। अयोध्या में बनने वाला स्मारक और केबीसी का यह सफर दिखाता है कि अमिताभ बच्चन अपनी परंपराओं और अपने काम से कितना गहरा लगाव रखते हैं।

Read More: Ganesh Chaturthi 2026: अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।