अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की चर्चा जरूर सुनी होगी। हाल ही में इस शो के सीजन 2 का एक नया एपिसोड इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहा है।
राघव जुयाल और मुनावर फारुकी जैसे स्टार्स से सजे इस एपिसोड के कई क्लिप्स लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। समय रैना और राघव जुयाल की जुगलबंदी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है।
मेम्बर्स-ओनली बोनस एपिसोड के क्लिप्स हुए लीक, इंटरनेट पर मची खलबली

समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर मेंबर्स (खास फैंस) के लिए ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ का एक स्पेशल ‘बोनस एपिसोड‘ डाला था। हालांकि यह एपिसोड सिर्फ यूट्यूब मेम्बर्स (Paywall) के लिए ही अवेलेबल था, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर इसके छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर लीक हो गए।
वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त बज बन गया। कई लोगों को लगा कि पूरा शो ही इंटरनेट पर अनऑफिशियली लीक हो गया है, जबकि असल में ये सिर्फ कुछ फनी मोमेंट्स के क्लिप्स थे जो सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किए जा रहे थे। शो के इस नए एपिसोड में कॉमेडी और मस्ती का ऐसा तड़का देखने को मिला, जिसे देखकर दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाए।
राघव जुयाल और समय रैना के बीच मजेदार नोकझोंक, आलिया भट्ट पर भी मारा ताना
Finally watching the first episode of India’s Got Latent Season 2. Looking forward to seeing Munawar Faruqui.#munawarfaruqui #samayraina
pic.twitter.com/0e7OKOc2lj— Alam (@SHANE_ALAM08) July 27, 2026
वायरल हो रहे क्लिप्स में सबसे ज्यादा चर्चा डांसर और एक्टर राघव जुयाल और समय रैना के बीच हुई खिंचाई की हो रही है। राघव जब शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है‘ का प्रमोशन करने की कोशिश करते हैं, तो समय ना तुरंत टांग खींचते हुए बोलते हैं, “कितनी बार खुद ही बताना पड़ेगा कि तू स्टार है? यह कैसा स्टार है?“
इस पर राघव जुयाल भी पीछे नहीं हटते और जवाब देते हैं, “कोई बात नहीं, आलिया भट्ट ने भी तो खुद ही बताया था“ इसके बाद समय रैना का जवाब आता है, “उसकी भी नहीं चली, अब तेरी बारी“ दोनों के बीच का यह मजेदार और दोनों के बीच की यह खींचतान इंटरनेट पर मीम मटीरियल बन चुका है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।
मुनावर फारुकी और रोहन जोशी की एंट्री, शो में लगा कॉमेडी का डबल डोज

इस स्पेशल बोनस एपिसोड को खास बनाने के लिए जजों की कुर्सी पर ‘बिग बॉस‘ विनर मुनावर फारुकी, फेमस कॉमेडियन रोहन जोशी और डिजिटल क्रिएटर निहारिका एनएम भी मौजूद थे। मुनावर फारुकी के झटपट जवाब और रोहन जोशी के कॉमिक टाइमिंग ने शो में चार चांद लगा दिए।
शो में आए कंटेस्टेंट्स के अनोखे टैलेंट और जजों के रिएक्शन देखकर फैंस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। विवादों के बाद दोबारा लौटे इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लीक हुए वीडियोज से इतना तो साफ है कि समय रैना का यह सीजन पहले से भी ज्यादा एंटरटेनिंग और धमाकेदार होने वाला है।
Read More: Ram Kapoor Emotional Revelation: ‘मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग की’: ‘Lock Upp 2’ में..



Download Android App
Download iOS App




