मनोरंजन की दुनिया में कब कौन सा छुपा हुआ राज़ सामने आ जाए, कोई नहीं जानता। हाल ही में नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसने न सिर्फ शो के बाकी कैदियों को बल्कि दर्शकों को भी हिलाकर रख दिया।
अपनी बेहतरीन एक्टिंग और मज़ाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले एक्टर राम कपूर शो के दौरान अपने जीवन का सबसे बड़ा और दर्दनाक सच बताते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। राम कपूर ने एक्सेप्ट किया कि उन्होंने अपने कैंसर पीड़ित पिता की इच्छा पर उनकी मौत की प्लानिंग करने में मदद की थी। इस एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी और उनका अपना परिवार बिखर गया।
कैंसर से तड़प रहे थे पिता, जब बेटे से मांगी मौत की मदद

राम कपूर ने शो में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनके पिता को 63 साल की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर (अग्न्याशय का कैंसर) हुआ था। उस समय डॉक्टरों के इलाज और 18 कीमोथेरेपी सेशंस के बाद वे ठीक हो गए थे और उन्होंने 73 साल तक एक राजा की तरह अपनी जिंदगी जी। लेकिन कोरोना महामारी (कोविड लॉकडाउन) के समय कैंसर ने उन पर दोबारा हमला कर दिया। इस बार दर्द इतना ज़्यादा था कि सहा नहीं जा रहा था कि उनके पिता अब और स्ट्रगल नहीं करना चाहते थे।
उस दौरान उनके पिता सिंगापुर में थे। उन्होंने राम की पत्नी गौतमी को फोन किया और कहा कि वे राम से बात करना चाहते हैं। जब राम ने फोन पर बात की, तो पिता ने उनसे सीधे पूछा- “क्या तुम मेरी इस दुनिया से जाने में मदद कर सकते हो?” राम यह सुनकर सन्न रह गए और बोले कि आप यह क्या कह रहे हैं लेकिन उनके पिता ने साफ कर दिया कि अगर राम मदद नहीं करेंगे, तो वे अकेले ही तड़प-तड़पकर मर जाएंगे। पिता अकेलेपन से बहुत डरते थे।
ICU में थाम रखा था हाथ, खामोशी से निभाया बेटे का फर्ज

अपने पिता को बेहिसाब दर्द में तड़पते देख राम कपूर ने भारी दिल से उनका साथ देने का फैसला किया। जब उनके पिता को आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया, तो राम पूरे समय उनके साथ ही रहे। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल के माहौल के बीच बिना किसी को भनक लगे पिता की इच्छा पूरी की और उनका इलाज रुकवाने में मदद की।
राम कपूर ने रोते हुए बताया, “पापा को मौत से डर नहीं लगता था, उन्हें बस अकेले जाने से डर लगता था। वे चाहते थे कि जब उनकी सांसें छूटे, तो मैं उनका हाथ पकड़कर उनके पास रहूं। मैंने एक बेटे के रूप में उनसे किया हर वादा निभाया। वे अपनी शर्तों पर जिए और एक राजा की तरह ही इस दुनिया से विदा हुए।”
मां और बहन ने तोड़ा रिश्ता, 5 साल से अकेलापन झेल रहे एक्टर

पिता को दर्द से मुक्ति दिलाना राम कपूर के लिए बहुत बड़ा फैसला था, लेकिन इसकी कीमत उन्हें अपने परिवार को खोकर चुकानी पड़ी। जब परिवार वालों को पता चला कि राम ने पिता के इस फैसले में मदद की थी, तो पूरा परिवार उनसे रुठ गया।
राम कपूर ने बहुत ही इमोशनल होकर बताया कि इस घटना को आज 5 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी मां और बहन ने आज तक उनसे एक शब्द भी बात नहीं की है। वे दोनों इस फैसले के लिए राम को कभी माफ नहीं कर पाईं। राम कहते हैं कि भले ही उन्होंने अपनी मां और बहन का साथ खो दिया, लेकिन उन्हें अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने का कोई पछतावा नहीं है। राम के मुताबिक, “मैंने एक बेटे का फर्ज निभाया, और इस घटना के बाद से अब मुझे खुद की मौत से भी कोई डर नहीं लगता।”
Read More: Badshah Isha Rikhi Divorce: क्या फिर अकेले रह जाएंगे रैपर Badhsah? पत्नी Isha Rikhi..



Download Android App
Download iOS App




