फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हर दिन एक नया ड्रामा और नया कंट्रोवर्सी देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (रेबेल किड) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, लेकिन महफिल लूट ली हर्षद चोपड़ा और शिल्पा शिंदे के बीच हुई बहस ने।
शो के दौरान शिल्पा शिंदे ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को ‘लव बर्ड्स‘ कहकर चिढ़ाया, जिसके बाद मामला काफी गर्म हो गया। हर्षद ने बिना देर किए इस पर अपनी सख्त आपत्ति जताई और शिवांगी संग अपने रिश्ते का सच सबके सामने रख दिया।
शिल्पा शिंदे का ‘लव बर्ड्स’ वाला तंज और विवाद की शुरुआत

शो के एक एपिसोड में बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की बॉन्डिंग को देखकर बार-बार उन्हें ‘लव बर्ड्स’ कहना शुरू कर दिया। शिल्पा का यह अंदाज हर्षद को बिल्कुल पसंद नहीं आया। हर्षद का उनका मानना था कि कैमरे के सामने ऐसी बातें करने से किसी की पर्सनल लाइफ खराब हो सकती है।
जब शिल्पा बार-बार यही बात बोलने लगीं, तो माहौल काफी खराब हो गया। शो में मौजूद अन्य सदस्यों का ध्यान भी तुरंत इस मुद्दे पर चला गया। हर्षद ने साफ कर दिया कि बिना वजह दो कलाकारों को इस तरह रोमांटिक एंगल से जोड़ना ठीक नहीं है, खासकर तब जब उनके बीच सिर्फ एक सच्चा और साफ रिश्ता हो।
हर्षद चोपड़ा का करारा जवाब- ‘मैं उसे बहन की तरह मानता हूँ’

शिल्पा शिंदे के कमेंट का जवाब देते हुए हर्षद चोपड़ा काफी इमोशनल और सीरियस नजर आए। उन्होंने अपने और शिवांगी जोशी के रिश्ते की सच्चाई बताते हुए कहा:
“अपनी बहन से जैसे प्यार करता हूँ, अपनी मम्मी से जैसे प्यार करता हूँ, अपने पापा से जैसा प्यार करता हूँ… वैसा ही प्यार मैं शिवांगी से भी करता हूँ। कभी किसी ने मुझे कुछ और करते देखा है क्या?”
हर्षद की इस बात को सुनते ही शो के साथी कंटेस्टेंट राम कपूर ने भी बीच-बचाव करते हुए कहा, “भाई-बहन का रिश्ता है।” हर्षद के इस खुले बयान से यह पूरी तरह साफ हो गया कि टीवी स्क्रीन पर जोड़ी जमाने वाले ये दोनों कलाकार असल जिंदगी में एक-दूसरे के प्रति कितना सम्मान और प्यार रखते हैं।
‘उसकी मम्मी का मुझ पर भरोसा है’, हर्षद ने क्यों जताई इमेज की चिंता?

हर्षद ने सिर्फ अपने रिश्ते की सच्चाई ही नहीं बताई, बल्कि इस तरह की रुमोर्स से लड़की की लाइफ पर पड़ने वाले असर पर भी गहरी चिंता जताई। हर्षद ने कहा:
“उसकी (शिवांगी की) मम्मी मुझ पर पूरा भरोसा करती हैं। मैं उसका दोस्त हूँ और उसके परिवार ने मुझे उसकी देखभाल करने के लिए कहा है।”
43 साल के हर्षद ने अपनी उम्र की बात करते हुए कहा कि ‘मैं ज़िंदगी के अलग पड़ाव पर हूँ, लेकिन शिवांगी अभी बहुत छोटी है और उसे आगे शादी भी करनी है। ऐसे में लगातार किसी के साथ उनका नाम जोड़ने से उनकी इमेज और पर्सनल लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है।
हालांकि, इस पूरे वाकये के बाद शिल्पा शिंदे ने उस वक्त तो बहस आगे नहीं बढ़ाई, लेकिन बाद में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ बातचीत में उन्होंने सवाल उठाया। शिल्पा का कहना था कि जब जेलर रितेश देशमुख ने मज़ाक में शिवांगी को हर्षद की ‘गर्लफ्रेंड‘ कहा था, तब दोनों में से किसी ने मना नहीं किया था, फिर अब अचानक इस बात पर इतना ऐतराज क्यों?
Read More: Jana Nayagan Movie Review: थिएटर में Thalapathy Vijay की एंट्री पर बजीं जमकर सीटियां..


Download Android App
Download iOS App




