OTT Releases This Week: बिंज-वॉच का बना लें प्लान, Netflix और Prime Video पर आ रही हैं ये 11 धुआंधार फिल्में

Summary :

स हफ्ते 10 से 16 अगस्त के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका होने वाला है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर 'कॉकटेल 2', 'द ट्रेटर्स 2' और 'रीचर 4' समेत 11 नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं। जानिए रिलीज डेट, प्लेटफॉर्म और पूरी लिस्ट।

अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 1-2 नहीं बल्कि पूरी 11 नई फिल्में और धमाकेदार शो एंट्री करने जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसी बड़ी ओटीटी साइट्स पर एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और रियलिटी ड्रामा का जबरदस्त कॉकटेल मिलने वाला है। तो चलिए देर किस बात की, जल्दी से अपनी बिंज-वॉच लिस्ट तैयार कर लीजिए और जानिए इस हफ्ते क्या-कुछ नया देखने को मिलेगा

शाहिद की ‘कॉकटेल 2’ और कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ करेंगी धमाका

OTT Releases This Week
OTT Releases This Week ( Source: Social Media) 

बॉलीवुड लवर्स के लिए यह हफ्ता बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की चर्चित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ दस्तक देने जा रही है। थिएटर में 147 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अब आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर आ रही है।

इसी दिन यानी 14 अगस्त को जी5 (ZEE5) पर कंगना रनौत की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भी स्ट्रीम की जाएगी। अगर आप देशभक्ति और जज्बे से भरी फिल्में पसंद करते हैं, तो कंगना की यह फिल्म आपके वीकेंड का मजा दोगुना कर देगी।

करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स 2’ और एक्शन से भरपूर ‘रीचर 4’

New movies on OTT August 2026
New movies on OTT August 2026 ( Source: Social Media) 

टीवी और माइंड गेम्स के फैंस के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर बड़ा सरप्राइज आ रहा है। 13 अगस्त से करण जौहर का विवादित और हिट रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का सीजन 2 शुरू हो रहा है। इस शो में मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी जैसे 21 बड़े सितारे एक-दूसरे से माइंड गेम खेलते नजर आएंगे।

वहीं एक्शन लवर्स के लिए 12 अगस्त को ‘रीचर’ का चौथा सीजन (Reacher Season 4) प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है। एलन रिचसन का यह थ्रिलर शो हिंदी, तमिल और तेलुगू जैसी कई भारतीय भाषाओं में स्ट्रीम होगा। इसके अलावा गॉय रिची के डायरेक्शन में बनी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘इन द ग्रे’ (In The Grey) भी 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आ रही है, जिसमें जेक जिलनहॉल और हेनरी कैविल का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।

कोरियन शो से लेकर फुटबॉल डॉक्यूमेंट्री का दिखेगा जलवा

OTT release 10 to 16 August
OTT release 10 to 16 August ( Source: Social Media) 

अगर आपको कुछ अलग और हटके देखने का शौक है, तो इस हफ्ते आपके लिए भी काफी कुछ है। 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर फुटबॉल के सबसे फेमस मैनेजर होसे मोरिन्हो पर बनी स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री ‘मोरिन्हो’ (Mourinho) रिलीज हो रही है।

के-ड्रामा (K-Drama) के दीवानों के लिए प्राइम वीडियो पर 11 अगस्त को ही ‘द लीजेंड ऑफ किचन सोल्जर’ और ‘फिफ्टीज प्रोफेशनल्स’ जैसे दो दिलचस्प कोरियन शो हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज हो रहे हैं। क्षेत्रीय सिनेमा की बात करें तो 13 अगस्त को मनोरमा मैक्स पर मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘कैटलन’ (Kattalan) और नेटफ्लिक्स पर ड्रामा फिल्म ‘अ चाइल्ड ऑफ माय ओन’ भी स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Read More: Toxic Trailer Launch: क्या Kiara के साथ फ्रेम में आने के लिए Tara Sutaria ने बदली अपनी सीट..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।