Playground Season 5: Aarush Bhola के बयानों पर भड़के Elvish Yadav के फैंस, बोले- ‘पहले एक टास्क तो जीत जाओ’

Summary :

Playground Season 5 में बढ़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा!, मेंटर्स Elvish Yadav, Tejasswi Prakash और Aarush Bhola की टीमों के बीच कांटे की टक्कर के साथ घर में पर्सनल कमेंट्स और लड़ाइयों ने मचाया तहलका।

रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ (Playground Season 5) में आजकल शो के मेंटर्स आपस में ही भिड़े हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब आरुष भोला (Aarush Bhola) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की गेमिंग स्किल्स पर खुलकर बात की, तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। आरुष के इन बयानों के बाद इंटरनेट पर फैंस आमने-सामने आ गए हैं और जबरदस्त बहस छिड़ गई है।

इस सीजन शो में 3 नए ग्रुप्स और उनके मेंटर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जहां ‘KO Krakens‘ टीम को फेमस स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) संभाल रहे हैं और कोच बीटी एंड्रॉइड के पास है, तो वहीं ‘Raging Centaurs‘ को तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और कोच आदित मिनोचा संभाल रहे हैं। इसके अलावा, एनर्जेटिक टीम ‘Power Phoenixes‘ के मेंटर आरुष भोला (Aarush Bhola) और कोच अरमान हैं, जो इस मुकाबले को और भी एक्साइटिंग बना रहे हैं।

Aarush Bhola का हमला: बोले- ‘Elvish को गहराई में जाकर समझने की है जरूरत’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

शो के पावरफुल मेंटर्स में से एक आरुष भोला ने हाल ही में एक एक्सक्लूसिव बातचीत में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के खेल पर खुलकर राय रखी। आरुष का कहना था कि एल्विश यादव को गेम की गहराई में उतरने और छोटे-छोटे टास्क के नियमों पर बारीक नजर रखने की सख्त जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी प्रकाश के बारे में कहा कि वह भले ही बहुत ऑब्जर्वेंट हैं, लेकिन कई बार आस-पास के लोगों से बहुत जल्दी अफेक्ट हो जाती हैं। आरुष के इन बयानों के सामने आने के बाद से ही शो का पारा काफी हाई हो गया है।

फैंस का फूटा गुस्सा: ‘खुद दो टास्क में लास्ट आए और चले दूसरों को ज्ञान देने’

Playground Season 5
Playground Season 5 ( Source: Social Media)

जैसे ही आरुष के ये कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वैसे ही जनता ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “ये आरुष भोला खुद अभी तक के दो टास्क में आखिरी नंबर पर आए हैं और एल्विश टॉप पर रहे हैं, भाई पहले एक टास्क में तो 2nd प्लेस ले आओ।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि एल्विश भाई अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, इसलिए पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, वरना जवाब देना अच्छे से आता है। फैंस खुलकर एल्विश के सपोर्ट में उतर आए हैं और कह रहे हैं कि आरुष बिना बात के बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।

Elvish Army और Social Media पर छिड़ी ‘जोगर’ और ‘मास्टरमाइंड’ की बहस

Playground S5 Upcoming Twist
Playground S5 Upcoming Twist ( Source: Social Media)

आरुष के फैंस जहां इसे ‘दमदार फैक्ट्स’ बता रहे हैं, वहीं एल्विश आर्मी ने आरुष को आड़े हाथों ले लिया है। इंटरनेट पर एक यूजर ने ताना मारते हुए लिखा कि एल्विश हर बार जीत जाते हैं और आरुष एक भी टास्क नहीं जीत पा रहे। फैंस के बीच की यह तू तू-मैं मैं अब इस सीजन का सबसे बड़ा हॉट टॉपिक बन चुकी है। कोई आरुष को सही बता रहा है तो कोई उन्हें सिर्फ और सिर्फ बातें बनाने वाला जोकर कह रहा है।

देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में ये मेंटर्स मैदान पर एक-दूसरे को कैसे टक्कर देते हैं। जहाँ लड़ाई और घर का ड्रामा , गेम का पूरा पासा पलट देगा एक तरफ जहां आरुष भोला अपनी टीम को जिताकर क्रिटिक्स को जवाब देने की कोशिश करेंगे, वहीं एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश की टीमें भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। घर के अंदर पर्सनल लड़ाइयां और नए टास्क के ट्विस्ट यह तय करेंगे कि अगला बाजीगर कौन बनता है।

Read More: Movies To Watch on 15th August: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 फिल्में, देशभक्ति और..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।