South Cinema Films Ott Release: ओटीटी लवर्स के लिए धमाकेदार होगा ये हफ्ता, साउथ की ये 5 जबरदस्त फिल्में हो रही हैं रिलीज

Summary :

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर साउथ सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज (जैसे 'हबीबी', 'फोटोग्राफ', 'अंगीकारम', 'रंभा उर्वशी मेनका' और 'अगाधा') रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ये सभी प्रोजेक्ट्स कॉमेडी, थ्रिलर, मिस्ट्री, स्पोर्ट्स-ड्रामा और सुपरनैचुरल हॉरर जैसे अलग-अलग जॉनर पर आधारित हैं। ये सभी मनोरंजक फिल्में और सीरीज 25 सितंबर को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम की जाएंगी।

अगर आप ओटीटी पर कुछ नया, रोमांचक और अलग जॉनर देखना पसंद करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। क्योंकि इस बार एंटरटेंमेंट लवर्स के लिए साउथ सिनेमा से कई बेहतरीन फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दे रही हैं, जिनमें कॉमेडी, थ्रिलर, मिस्ट्री और ड्रामा का भरपूर डोज मिलेगा।

South Cinema Films Ott Release: इस हफ्ते रिलीज होने वाली धमाकेदार साउथ फिल्में:

हबीबी (Habeebi):

Habeebi Film
Habeebi Film (Source: Google)

जॉनर: कॉमेडी-ट्रैजेडी (तमिल)

ये एक तमिल भाषा की कॉमेडी-ट्रैजेडी फिल्म है, जिसकी कहानी कदयानाल्लूर के एक मुस्लिम समुदाय और उनके आपसी भाईचारे की एक सच्ची घटना पर आधारित है। अगर स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कस्तूरी राजा, ईशा एम, मालविका मनोज, धनश्री सुधाकरन और इनके अलावा भी कई कलाकार मौजूद हैं। इस फिल्म को 25 सितंबर के दिन सोनी लिव एप पर रिलीज़ किया जाएगा।

फोटोग्राफर (Photographer):

Photographer Film
Photographer Film (Source: Google)

जॉनर: फैंटेसी-मिस्ट्री

ये एक फैंटेसी-मिस्ट्री फिल्म है, जिसकी कहानी एक नौजवान फोटोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) से जूझ रहा है। वहीं अगर स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अशरफ अली, जननी समथनम्, करुणाकरण और इनके अलावा भी कई दूसरे कलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगा।

अंगीकारम (Angikaaram):

Angikaaram Film
Angikaaram Film (Source: Google)

जॉनर: स्पोर्ट्स-एक्शन-ड्रामा (तमिल)

ये एक तमिल भाषा की स्पोर्ट्स-एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी झुग्गी-बस्ती में रहने वाले एक प्रतिभाशाली लड़के की है, जो 200 मीटर का शानदार रनर है। वहीं अगर स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कोटापाडी जे. राजेश, मंसूर अली खान, विजी वेंकटेश, रंगराज पांडे और बाकी कई कलाकार दिखाई देंगे। ये फिल्म 25 सितंबर को सन एनएक्सटी पर रिलीज़ होगी।

रंभा उर्वशी मेनका (Rambha Oorvasi Menaka):

Ramba Oorvasi Menaka Film
Ramba Oorvasi Menaka Film (Source: Google)

जॉनर: फैंटेसी-कॉमेडी-ड्रामा

चंद्र मोहन चिंटाडा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म फैंटेसी-कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के की पर बेस्ड है जो फिल्मों में एक्टर बनना चाहता है, लेकिन गुजारा चलाने के लिए वो लोकल ड्रामा ग्रुप चलाता है। वहीं इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अल्लारी नरेश, राशि सिंह, सुरभि, प्रिशा सिंह और बाकी बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

अगाधा (Agadha):

Agadha Film
Agadha Film (Source: Google)

जॉनर: सुपरनैचुरल हॉरर-मिस्ट्री-थ्रिलर

एमएस राजू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अगाधा’ एक सुपरनैचुरल हॉरर-मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है। जिसकी कहानी मिस्ट्री और डर से भरी एक रोमांचक सुपरनैचुरल थ्रिल पर बेस्ड है। इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर बात करें तो इसमें श्रवण रेड्डी, श्रेया रानी रेड्डी, रोशन बशीर, उल्का गुप्ता और बाकी कई कलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 सितंबर के दिन जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

तो देर किस बात की? इस वीकेंड अपनी पसंद के जॉनर को चुनिए और इन नई साउथ रिलीज के साथ अपने एंटरटेंमेंट को दोगुना कीजिए।

Read More: New Paapanasham Show: ‘CID’ के मशहूर स्टार्स एक बार फिर मचाएंगे धमाल!, नई सीरिज़ ‘पापनाशम’ में जुर्म खत्म करती दिखेगी ये टोली

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।