दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला पॉपुलर क्राइम शो ‘CID’ एक बार फिर अपने चहेते किरदारों के साथ लौट रहा है। शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव, अंशा सैयद, ऋषिकेश पांडे और अजय नागरथ जैसे बेहतरीन कलाकार एक नए क्राइम-बेस्ड शो ‘पापनाशम: वेयर क्राइम एंड्स’ के जरिए साथ आ रहे हैं, हालांकि इस बार वो पुलिस अफसरों के रूप में नहीं दिखेंगे।
New Paapanasham Show: नए शो से जुड़ी खास बातें
View this post on Instagram
मंगलौर और उडुपी में इस नए शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कलाकारों के मुताबिक, यह भी एक क्राइम शो है लेकिन इसका जॉनर और अंदाज काफी अलग होगा। इस शो को दयानंद शेट्टी अपने बैनर ‘द दया शेट्टी प्रोडक्शंस’ के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसे दर्शक सीधे दयानंद शेट्टी के YouTube चैनल पर देख पाएंगे।
‘CID’ में इंस्पेक्टर पूर्वी का किरदार निभाने वालीं अंशा सैयद, इंस्पेक्टर सचिन बने ऋषिकेश पांडे और पंकज के रोल में नजर आए अजय नागरथ भी इस नई सीरीज का अहम हिस्सा हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में अजय ने कहा है कि, ‘हमने इस शो में अपना सब कुछ लगा दिया है और शो की शूटिंग बहुत बढ़िया चल रही है।’ वीडियो के आखिर में, पूरी कास्ट एक साथ आकर शो का टाइटल ‘पापनाशम: वेयर क्राइम एंड्स’ (Paapanasham: Where Crime Ends) अनाउंस करती है।
कलाकारों की अपील

शो की अनाउंसमेंट करते हुए शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी ने फैंस से जुड़ने की बात कही। वहीं, अंशा सैयद ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस नए सफर में भी पूरी कास्ट और क्रू को ठीक वैसा ही प्यार और सपोर्ट दें, जैसा उन्होंने सालों तक ‘CID’ को दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये शो एपिसोड्स के तौर पर बनाया जाएगा या सीरिज़ के तौर पर। लेकिन जिस तरह से इस शो की अनाउंसमेंट पर लोगों ने रिएक्ट किया है उसे देखकर एक चीज़ तो साफ है कि इस शो को भी CID की ही तरह भरपूर प्यार मिलने वाला है।


Download Android App
Download iOS App




