मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस सीरीज का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें धड़कपुर गांव की अजीबोगरीब दुनिया, नई मुसीबतें और जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है।
Dupahia Season 2 Trailer Out: ट्रेलर और कहानी
इस सीजन की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। धड़कपुर गांव में बनवारी की जमीन पर लगने वाले एक मोबाइल टावर को लेकर गांव में तरह-तरह की अफवाहें फैल जाती हैं, जिससे मामला अंधविश्वास और बड़े बवाल तक पहुंच जाता है। हालांकि इस नए सीज़न के ट्रेलर का एक डायलॉग भी काफी सुर्खियों में है, जो कि है, “कितना शांत था धड़कपुर, अब मिर्जापुर बनता जा रहा है।”
किरदारों की वापसी और नया एंट्री

सीजन 2 में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकार अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। इसके अलावा, इस बार भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी सीरीज का हिस्सा बने हैं।
रोशिनी का स्ट्रगल और जांच

एक तरफ जहां रोशिनी अपनी एसएससी (SSC) परीक्षा की तैयारी में जुटी है और अमावस उसका साथ दे रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर मिथलेश मोबाइल टावर मामले की तहकीकात करते हुए किसी बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटे हैं।
कब और कहां देखें

सोनम नायर द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 1 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




