अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी शानदार क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी। एक ऐसे डॉन की कहानी जो अपराध की दुनिया से अलग हो चुका था, लेकिन कुछ ऐसे हालात बने कि उसे दोबारा उसी अंधेरी दुनिया में कदम रखना पड़ा। तो चलिए जानते हैं कि इस सीरीज से जुड़ी क्या खास बातें हैं?
Kay Kay Menon Popular Web Series: क्या है ‘मुर्शिद’ की कहानी?

इस सीरीज का नाम ‘मुर्शिद’ है, जिसकी कहानी मुर्शिद पठान के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपनी जिंदगी में घटी एक पर्सनल त्रासदी के बाद अपराध की दुनिया से पूरी तरह किनारा कर चुका था। वह अपने काले अतीत को पीछे छोड़कर एक सिंपल जीवन जीने की कोशिश कर रहा था।
बेटे के लिए मजबूर हुआ डॉन

लेकिन हालात तब बदलते हैं जब मुर्शिद के बेटे पर बड़ी मुसीबत आ जाती है। ऐसे में वो अपने बेटे की जान बचाने के लिए मजबूरी में एक बार फिर से जुर्म के रास्ते पर लौट पड़ता है। अब वह अपने बेटे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किस हद तक जाता है और किन खतरनाक चुनौतियों का सामना करता है, यह जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी।
स्टार कास्ट और निर्देशन

ZEE5 की इस पॉपुलर 7 एपिसोड वाली सीरीज में लीड एक्टर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार केके मेनन हैं, जो कि मुर्शिद पठान का मेन किरदार निभा रहे हैं। वहीं केके मेनन के अलावा इसमें तनुज विरवाणी, जमील चौधरी, जाकिर हुसैन, अनंग देसाई, कर्मवीर चौधरी, वेदिका भंडारी और राजेश श्रिंगारपुरे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि इस बेहतरीन सीरीज का निर्देशन श्रवण तिवारी ने किया है।
सीरीज की बाकी खासियतें

इस सीरिज़ के पहले एपिसोड से ही इसकी कहानी में जबरदस्त सस्पेंस और उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखते हैं। वहीं इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं और हर एपिसोड की लंबाई लगभग 35 से 45 मिनट की है, जिसे आप कम समय में आसानी से देख सकते हैं। दर्शकों द्वारा पसंद की गई इस सीरीज को IMDb पर 7.3 की अच्छी रेटिंग मिली है। अगर आपको गैंगस्टर ड्रामा और जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर देखना पसंद है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




