Netflix Popular Web Series: ओटीटी पर छाया Imran Hashmi का जादू, लंबे समय से ट्रेंडिंग में है ये क्राइम थ्रिलर सीरीज

Summary :

इमरान हाशमी स्टारर 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' सीरीज रिलीज के 8 महीने बाद भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। मुंबई एयरपोर्ट पर आधारित इस 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा शरद केलकर और अमृता खानविलकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज आती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जबरदस्त क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जो रिलीज के 8 महीने बाद भी नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में मजबूती से बनी हुई है।

Netflix Popular Web Series: महीनों तक नंबर-1 पर रहने वाली सीरीज

Number-1 Series On Netflix
Number-1 Series On Netflix (Source: Google)

जनवरी 2026 में रिलीज हुई यह 7 एपिसोड की इंडियन सीरीज रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है। महीनों तक नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज रहने के बाद, आज भी यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर नहीं हुई है। इसके बाद कई बड़ी नेशनल और इंटरनेशनल सीरीज आईं, लेकिन इस सीरीज का क्रेज कम नहीं हुआ। IMDb पर इसे 7.1 की शानदार रेटिंग मिली है। अगर आपको सस्पेंस, थ्रिल और तस्करी की कहानियां पसंद हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

क्या है सीरीज का नाम और कहानी?

Series Name And Story
Series Name And Story (Source: Google)

हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी स्टारर ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ (Taskaree: The Smuggler’s Web) की। इस सीरीज की कहानी मुंबई एयरपोर्ट पर चलने वाले गैरकानूनी तस्करी के काले कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कस्टम विभाग के अधिकारियों के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जो एक खतरनाक इंटरनेशनल स्मगलिंग गैंग का पर्दाफाश करने के लिए भिड़ जाते है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे सस्पेंस और रोमांच का लेवल और भी ज्यादा बढ़ता जाता है।

स्टार कास्ट और निर्देशन

Star Cast Of Taskaree
Star Cast Of Taskaree (Source: Google)

सस्पेंस से भरपूर इस थ्रिलर सीरीज का निर्देशन जाने-माने निर्देशक नीरज पांडे ने किया है। इसमें इमरान हाशमी के अलावा जोया अफरोज, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू और शरद केलकर जैसे जाने-माने कलाकार अहम रोल में नजर आए हैं।

Read More: Panchayat New Season: फुलेरा के सचिव जी और प्रधान जी की वापसी, जानिए कब रिलीज होगी अमेजन प्राइम की यह ब्लॉकबस्टर सीरीज?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।