अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। शो के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने हाल ही में सीरीज की रिलीज को लेकर एक एक बड़ा सिग्नल दिया है, जिससे दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
अक्टूबर या नवंबर में रिलीज की पॉसीबिलिटी

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के मुताबिक, ‘पंचायत 5’ का पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग का काम अपने आखरी स्टेज में है। अगर सब कुछ तय प्लानिंग के मुताबिक चला, तो यह मेस्ट अवेटेड सीरीज इसी साल अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है।
क्या होगी सीजन 5 की कहानी?

चौथे सीजन के चौंकाने वाली एंडिंग में मंजू देवी चुनाव हार गई थीं और क्रांति देवी नई प्रधान चुनी गई थीं। ऐसे में पांचवें सीजन की कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी, जिसमें यह दिखाया जाएगा कि सत्ता जाने के बाद प्रधान जी का रुख क्या रहता है और फुलेरा की पॉलीटिक्स व रिश्तों में क्या नए बदलाव आते हैं। इसके अलावा, फैंस की चहेती जोड़ी सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) और रिंकी (संविका) की अधूरी लव स्टोरी पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी। वहीं सबसे खास बात यह है कि मेकर्स ने ये साफ किया है कि यह पांचवां सीजन इस पॉपुलर शो का आखिरी सीजन नहीं होगा।
पुरानी स्टारकास्ट की होगी वापसी

इस सीजन में एक बार फिर आपकी पसंदीदा पुरानी स्टारकास्ट स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सुनीता राजवार और पंकज झा अपने पुराने किरदारों में लौटेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट का बड़ा ऐलान भी किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




