अगर आपको क्राइम, सस्पेंस और पीरियड ड्रामा वाली कहानियां पसंद हैं, तो ओटीटी पर मौजूद यह सीरीज आपका ध्यान जरूर खींच सकती है। “मटका किंग” नाम की इस वेब सीरीज में 1960 के दशक की मुंबई और उस दौर में तेजी से फैलते सट्टेबाजी के कारोबार की कहानी दिखाई गई है। सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है, जबकि विजय वर्मा ने लीड रोल निभाते हुए शानदार एक्टिंग की है। आठ एपिसोड की यह कहानी एक ऐसे शख्स के सफर को दिखाती है, जो एक सिंपल कपड़े के बिजनेस से निकलकर सट्टेबाजी की दुनिया का बड़ा नाम बन जाता है।
Popular Series Of Prime Video: बृज भट्टी के किरदार में विजय वर्मा

विजय वर्मा ने सीरीज में बृज भट्टी का किरदार निभाया है। एक आम कॉटन मर्चेंट से लेकर सट्टेबाजी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने तक के सफर को उन्होंने अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारा है। उनके किरदार में एम्बीशन, स्ट्रगल, लालच और बदलते रिश्तों की झलक देखने को मिलती है। डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल सीन्स में भी विजय वर्मा का प्रदर्शन कहानी को मजबूती देता है।
पर्दे पर नजर आती है 60 के दशक की मुंबई

निर्देशक नागराज मंजुले ने उस दौर की मुंबई को हूबहू स्क्रीन पर दिखाने की कोशिश करी है। शहर की कपड़ा मिलों, पुरानी चालों, गलियों और सट्टेबाजी के माहौल को कहानी में इस तरह शामिल किया गया है कि दर्शकों को उस समय की मुंबई का अलग एक्सपीरिएंस मिलता है। वहीं पीरियड सेटिंग सीरीज की कहानी को एक अलग पहचान देती है और इसके क्राइम एंगल को भी मजबूत बनाती है।
पैसा और लालच कैसे बदलता है इंसान?

‘मटका किंग’ की कहानी सिर्फ सट्टेबाजी और अपराध के इर्द-गिर्द नहीं घूमती। बल्कि इसमें यह भी दिखाया गया है कि पैसा, ताकत और सक्सेस मिलने के बाद एक इंसान के विचार और बिहेवियर किस तरह बदल सकते हैं। ईमानदारी से शुरुआत करने वाला बृज भट्टी धीरे-धीरे लालच और एम्बीशन की ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है, जहां से वापस लौटना आसान नहीं होता। यही बदलाव कहानी का अहम हिस्सा है।
सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी छोड़ी छाप
विजय वर्मा के अलावा सई ताम्हणकर और भूपेंद्र जादवत ने भी अपने किरदारों के साथ कहानी को आगे बढ़ाया है। वहीं गुलशन ग्रोवर का किरदार सीरीज में टेंशन और सस्पेंस को और बढ़ाता है। सभी कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री और टकराव कहानी को कई जगह दिलचस्प बनाए रखते हैं।
आठ एपिसोड में क्राइम और सस्पेंस का तड़का

तेज रफ्तार कहानी, क्राइम, एक्शन और लगातार बने रहने वाला सस्पेंस इस सीरीज को थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास बनाता है। आठ एपिसोड में फैली इस कहानी में बृज भट्टी के सफर और सट्टेबाजी की दुनिया के कई पहलुओं को दिखाया गया है। अगर आप पीरियड बैकग्राउंड वाली क्राइम-थ्रिलर कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ‘मटका किंग’ को अपनी ओटीटी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर एवेलेबल है।
Read More: ओटीटी पर धमाल मचा रही है ‘The Revolutionaries’ वेब सीरिज़, जानें इसमें कया है खास?


Download Android App
Download iOS App




