ओटीटी पर धमाल मचा रही है ‘The Revolutionaries’ वेब सीरिज़, जानें इसमें कया है खास?

Summary :

अमेजन प्राइम वीडियो की नई हिस्टोरिकल ड्रामा वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' (8 एपिसोड) भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष पर आधारित है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में भुवन बाम और रोहित सराफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर है और इसे IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।

ओटीटी लवर्स के बीच इन दिनों एक हिस्टोरिकल ड्रामा वेब सीरीज खूब चर्चा में है। वहीं खास बात यह है कि इस सीरीज की कहानी भारतीय इतिहास के उन क्रांतिकारियों पर बेस्ड है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन तक दांव पर लगा दिया था। इन प्रीडम फाइटर्स के स्ट्रगल और बलिदान की कई ऐसी कहानियां हैं, जिनके बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज दर्शकों का ध्यान खींच रही है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Amazon Prime New Web Series: 8 एपिसोड में दिखाई गई क्रांतिकारियों की कहानी

The Revolutionaries 8 Episode Web Series
The Revolutionaries 8 Episode Web Series (Source: Google)

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ‘द रिवोल्यूशनरीज’ कुल 8 एपिसोड की सीरीज है। इसमें भारतीय फ्रीडम स्ट्रगल से जुड़े उन क्रांतिकारी चेहरों की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है, जिनका योगदान देश की आजादी की लड़ाई में बेहद अहम रहा। इस सीरीज में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह इन युवाओं ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोला और देश की आजादी के लिए पर्सनल सुख-सुविधाओं से लेकर अपने जीवन तक का बलिदान कर दिया।

कहानी के साथ-साथ सीरीज की स्टार कास्ट भी दर्शकों को अट्रेक्ट कर रही है। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, जेसन शाह और गुरफतेह पीरजादा जैसे बेहतरीन कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

प्राइम वीडियो पर बनी नंबर-1 की पसंद

The Revolutionaries Number 1 On Amazon Prime
The Revolutionaries Number 1 On Amazon Prime (Source: Google)

रिलीज के बाद ‘द रिवोल्यूशनरीज’ ने दर्शकों के बीच तेजी से अपनी जगह बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 एपिसोड वाली यह हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका सब्जेक्ट माना जा रहा है। इसमें फ्रीडम स्ट्रगल की ऐसी कहानियों को पर्दे पर लाने की कोशिश की गई है, जिनसे आम दर्शकों की जानकारी लिमीटेड रही है। यही वजह है कि इतिहास और ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इसे अच्छे रिएक्शन मिले है।

IMDb पर भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

IMDb Ratings Of The Revolutionaries
IMDb Ratings Of The Revolutionaries (Source: Google)

किसी फिल्म या वेब सीरीज की पॉपुलैरिटी का अंदाजा IMDb की रेटिंग से भी लगाया जाता है। ‘द रिवोल्यूशनरीज’ को IMDb पर 7.2/10 की रेटिंग मिली है। ऐसे में अगर आप इंडियन इतिहास, फ्रीडम स्ट्रगल और क्रांतिकारियों से जुड़ी कहानियां देखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो ‘द रिवोल्यूशनरीज’ आपके लिए एक देखने लायक वेब सीरीज हो सकती है।

Read More: Netflix की ये रोमांटिक सीरीज 2 महीने बाद भी टॉप 10 में मचा रही धमाल, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।