BB Winners Career Report: किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई बन गया YouTube star, जानिए आपके फेवरेट विनर्स के आज का हाल

Summary :

बिग बॉस के 1 से 19 सीज़न तक के विनर्स की पूरी इन-डेप्थ रिपोर्ट, जानिए टीवी के फेमस रियलिटी शो की ट्रॉफी जीतने के बाद कौन-से सितारे अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए, किसने रेस्टोरेंट और बिजनेस में हाथ आजमाया और कौन आज भी टीवी, डिजिटल, यूट्यूब और बॉलीवुड की दुनिया पर राज कर रहा है।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी जीतना हर किसी का सपना होता है। शो के दौरान घर के अंदर मिलने वाली पब्लिसिटी और करोड़ों फैंस का प्यार किसी भी कंटेस्टेंट को रातों-रात स्टार बना देता है। लेकिन असली टेस्ट घर से बाहर निकलने के बाद शुरू होती है।

बिग बॉस के सीज़न 1 से 19 तक कई स्टार्स  विनर बने। इस जीत ने कुछ आर्टिस्ट का करियर चमका दिया, तो कुछ लोग शो खत्म होने के बाद एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गए। आइए जानते हैं कि आपके पसंदीदा विनर्स आज कहाँ हैं और क्या कर रहे हैं।

शुरुआती सीज़न्स के विनर्स: किसी ने छोड़ा शोबज़ तो कोई चला रहा है बिजनेस

Bigg Boss Season 1 to 6 Winners
Bigg Boss Season 1 to 6 Winners ( Source: Social Media)
    • सीज़न 1 – राहुल रॉय (2006–07):  फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीज़न जीता था। हालांकि, ट्रॉफी जीतने के बावजूद उनका एक्टिंग करियर दोबारा उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच सका। बाद में उन्होंने कुछ कम बजट की फिल्मों में काम किया और प्रोडक्शन में हाथ आजमाया। साल 2020 में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वह काफी समय तक रिकवरी में रहे। अब वह मीडिया की नज़रों से दूर सिर्फ कभी-कभार ही किसी काम में नज़र आते हैं।

    • सीज़न 2 – आशुतोष कौशिक (2008): ‘रोडीज़’ और ‘बिग बॉस 2’ जीतने के बाद आशुतोष ‘ज़िला गाज़ियाबाद’ जैसी कुछ शुरुआती फिल्मों में नज़र आए थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को पूरी तरह अलविदा कह दिया। आज वह ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने शहर में अपना ढाबा और बिजनेस चला रहे हैं।

    • सीज़न 3 – बिंदू दारा सिंह (2009): एक्टर दारा सिंह के बेटे बिंदू ने अपने मज़ेदार अंदाज़ और ‘बड़े दिल वाले’ इमेज से सीज़न 3 की ट्रॉफी जीती थी। शो के बाद वह पंजाबी और हिंदी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स करते रहे। इसके अलावा वह ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी शोज़ का हिस्सा बने और बिग बॉस के नए सीज़न्स पर एक्सपर्ट के तौर पर कमेंट्री करने के लिए अक्सर टीवी स्क्रीन्स पर दिखते हैं।

    • सीज़न 4 – श्वेता तिवारी (2010–11): टीवी की ‘प्रेरणा’ यानी श्वेता तिवारी बिग बॉस की पहली फीमेल विनर बनीं। उनकी जीत ने यह साबित किया कि टीवी की बहुएं रियलिटी शो में भी सबसे आगे निकल सकती हैं। श्वेता ने इसके बाद ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए’ और ‘द ट्रेटर्स 2’ जैसे बड़े Reality Shows में हिस्सा लिया। वह आज भी टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज़ और ब्रांड एंडोर्समेंट में लगातार एक्टिव हैं।

    • सीज़न 5 – जूही परमार (2011–12): सीरियल ‘कुमकुम’ से घर-घर में फेमस हुईं जूही परमार ने सीज़न 5 जीता था। जीत के बाद उन्होंने एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लिया और मदरहुड पर ध्यान दिया। आज जूही एक बेहद लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूब व्लॉगर हैं, जहाँ वह पेरेंटिंग, ब्यूटी और लाइफस्टाइल टिप्स शेयर करके लाखों लोगों से जुड़ी हुई हैं।

    • सीज़न 6 – उर्वशी ढोलकिया (2012–13): ‘कोमोलिका’ के नाम से फेमस उर्वशी ढोलकिया ने अपनी निडर पर्सनालिटी से सीज़न 6 अपने नाम किया। शो के बाद भी उन्होंने टीवी फिक्शन शोज़ में काम जारी रखा। उर्वशी हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ में नज़र आई थीं और वह अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए फैंस से लगातार कनेक्टेड रहती हैं।

      सीज़न 7 से 12 के विनर्स: ओटीटी, यूट्यूब और नए रास्तों पर बनाई पहचान

      Bigg Boss Season 7 to 12 Winners
      Bigg Boss Season 7 to 12 Winners ( Source: Social Media)
      • सीज़न 7 – गौहर खान (2013): गौहर खान ने अपने स्टैंड लेने की कैपेबिलिटी और मज़बूत गेम से सीज़न 7 जीता। शो के बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों (जैसे ‘बेगम जान’), बड़े म्यूजिक वीडियोज, ओटीटी सीरीज़ (‘तांडव’, ‘साल्ट सिटी’) और एंकरिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई। दो बच्चों की माँ बनने के बाद भी वह डिजिटल मीडिया और ग्लैमर वर्ल्ड में काफी एक्टिव हैं।

      • सीज़न 8 – गौतम गुलाटी (2014–15): ‘गौतम सिटी’ के नाम से फेमस हुए गौतम ने सीज़न 8 अपने जबर्दस्त फैंस के दम पर आसानी से जीत लिया था। शो के बाद वह सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ और वेब सीरीज़ में दिखे, साथ ही वह ‘रोडीज़’ में गैंग लीडर के तौर पर भी नज़र आए थे।

      • सीज़न 9 – प्रिंस नरुला (2015–16): ‘रोडीज़’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जीतने के बाद ‘बिग बॉस 9’ जीतकर प्रिंस ने ‘रियलिटी शोज़ का किंग’ होने का टैग हासिल किया। शो के बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स (‘बढ़ो बहू’) में काम किया, कई हिट म्यूजिक वीडियोज दिए और ‘रोडीज़’ में लंबे समय तक गैंग लीडर रहे। वह हाल ही में शो ‘द 50’ में भी धमाल मचाते दिखे थे।

      • सीज़न 10 – मनवीर गुर्जर (2016–17): बिग बॉस के इतिहास में पहली बार किसी आम इंसान (कॉमनर) ने ट्रॉफी जीती थी।  गांव के रहने वाले मनवीर ने अपनी सिम्पलिसिटी से सबका दिल जीत लिया था। हालांकि, जीत के बाद उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लिया, लेकिन जल्द ही वह मुंबई छोड़कर वापस अपने गांव चले गए और खेती-किसानी व बिजनेस संभालने लगे।

      • सीज़न 11 – शिल्पा शिंदे (2017–18): ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार से मशहूर शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 में अपनी सिम्पलिसिटी और किचन संभालकर दर्शकों का दिल जीता था। बिग बॉस जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग और रियलिटी शोज़ की दुनिया में काफी काम किया। शो से बाहर आने के बाद शिल्पा कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’, डांस शो ‘झलक दिखला जा 10’, टीवी सीरियल ‘मैडम सर’, स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ और वेब सीरीज़ ‘पौरुषपुर’ में नज़र आईं। फिलहाल वह बहुत सोच-समझकर केवल अपनी पसंद के चुनिंदा प्रोजेक्ट्स ही चुनती हैं।

      • सीज़न 12 – दीपिका कक्कर (2018): ‘ससुराल सिमर का’ की लीड एक्ट्रेस दीपिका ने अपनी शांत और सुलझी हुई पर्सनालिटी से सीज़न 12 जीता। शो के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली और यूट्यूब व्लॉगिंग में कदम रखा। आज वह देश की सबसे सक्सेस्फुल फैमिली व्लॉगर्स में से एक हैं और अपनी पर्सनल लाइफ व कुकिंग कंटेंट से लाखों रुपये कमाती हैं।

        सीज़न 13 से 19 तक के विनर्स: सुपरस्टार्डम, ओटीटी और हिप-हॉप का नया दौर

        Bigg Boss Season 13 to 19 Winners
        Bigg Boss Season 13 to 19 Winners ( Source: Social Media)
        • सीज़न 13 – सिद्धार्थ शुक्ला (2019–20): बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला शो के हिस्ट्री के सबसे पॉपुलर और दबंग विनर साबित हुए। शो के बाद उन्होंने ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ जैसी हिट वेब सीरीज़ की और कई ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियोज दिए। दुखद रूप से सितंबर 2021 में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया, लेकिन वह आज भी करोड़ों फैंस के दिलों में अमर हैं।

        • सीज़न 14 – रुबीना दिलैक (2020–21): टीवी की ‘छोटी बहू’ रुबीना ने अपनी बेबाक राय और फैशन सेंस से सीज़न 14 अपने नाम किया। जीत के बाद उन्होंने फिल्मों (‘अर्ध’), म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शोज़ (‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’) में लगातार काम किया है और वह टीवी इंडस्ट्री की टॉप पेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

        • सीज़न 15 – तेजस्वी प्रकाश (2021–22): तेजस्वी ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘नागिन 6’ साइन किया। वह सोशल मीडिया की सबसे ट्रेंडिंग टीवी सेलिब्रिटीज में से एक हैं और हाल ही में उन्हें ‘प्लेग्राउंड सीज़न 5‘ में मेंटर के रूप में देखा गया है।

        • सीज़न 16 – एमसी स्टैन (2022–23): अंडरग्राउंड रैपर एमसी स्टैन ने अपने ‘बस्ती का हस्ती‘ एटीट्यूड से टीवी की दुनिया में आकर सीज़न 16 जीतकर इतिहास रचा। शो के बाद उन्होंने अपने म्यूजिक करियर पर फोकस रखा। आज वह देश और विदेश में हाउसफुल लाइव कंसर्ट्स करते हैं और उनके गानों को करोड़ों व्यूज मिलते हैं।

        • सीज़न 17 – मुनव्वर फारूकी (2023–24): ‘लॉक अप‘ जीतने के बाद ‘बिग बॉस 17‘ की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले मुनव्वर आज स्टैंड-अप कॉमेडी, एक्टिंग और रियलिटी शोज़ में छाए हुए हैं। वह हाल ही में मच अवेटेड ‘द ट्रेटर्स 2’ का हिस्सा बने थे और उनके लाइव कॉमेडी शोज़ हमेशा हाउसफुल रहते हैं।

        • सीज़न 18 – करण वीर मेहरा (2024–25): ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का खिताब जीतने के ठीक बाद ‘बिग बॉस 18’ जीतने वाले करण वीर मेहरा बैक-टू-बैक रियलिटी शो विनर बने। वह प्रेजेंट में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के कई बड़े फिक्शन व नॉन-फिक्शन प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

        • सीज़न 19 – गौरव खन्ना (2025): सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के रोल से छाने वाले गौरव खन्ना ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ‘ के बाद ‘बिग बॉस 19‘ की ट्रॉफी जीती। वह हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15‘ में खतरनाक स्टंट्स करते नज़र आए और आज भी टीवी के सबसे महंगे और पसंदीदा एक्टर्स में गिने जाते हैं।

          आपको बता दें, अगले हफ्ते घर में नए कैप्टन की रेस, बेघर होने का नॉमिनेशन ड्रामा, राशन को लेकर  बहस और ‘वीकेंड का वार’ पर एक सदस्य का सफर खत्म होता दिखेगा।

          Read More: BB 20 Written Update: Gullu के कैप्टन बनते ही घर में मचा हंगामा,Qazi -Yung DSA..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।