BB 20 Written Update: Gullu के कैप्टन बनते ही घर में मचा हंगामा,Qazi -Yung DSA के क्लेश के बाद अब Mary Kom से भिड़ीं Mahhi Vij

Summary :

बिग बॉस 20 के घर में नया ड्रामा शुरू हो चुका है। कैप्टेंसी टास्क जीतकर गुल्लू (कुशाल तंवर) घर के नए कैप्टन बन गए हैं। वहीं, बीते एपिसोड में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच जबर्दस्त तकरार देखने को मिली। अब आने वाले एपिसोड के प्रोमो में ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच बहस छिड़ गई है, जहां इज्जत देने को लेकर दोनों आमने-सामने आ गई हैं।

बिग बॉस 20 के घर में हर गुजरते दिन के साथ हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। घर का माहौल इतना गर्म है कि एक मुद्दा शांत नहीं होता कि दूसरा बवाल खड़ा हो जाता है। ताजा अपडेट यह है कि घर को नया कैप्टन मिल चुका है और वो कोई और नहीं बल्कि सबके चहेते गुल्लू (कुशाल तंवर) हैं। लेकिन कैप्टेंसी मिलते ही घर में लड़ाइयों का नया दौर शुरू हो गया है।

गुल्लू बने घर के नए बॉस, संभाली कैप्टेंसी की गद्दी

BB 20 Written Update
BB 20 Written Update ( Source: Social Media)

घर में चल रहे कैप्टेंसी टास्क में आखिरकार गुल्लू (कुशाल तंवर) ने बाजी मार ली है। कड़ी अग्निपरीक्षा और रणनीति के बाद गुल्लू जीत दर्ज कर घर के नए कैप्टन बन चुके हैं। यंग के बाद अब सत्ता की चाबी गुल्लू के हाथ में आते ही घरवालों के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उनकी इस जीत से खुश हैं, तो कुछ लोगों को अभी से ही उनके फैसलों पर ऐतराज होने लगा है।

मिमिक्री से शुरू हुआ विवाद: काजी और यंग DSA में छिड़ी भयंकर जंग

शो के दौरान काजी तौकीर और रैपर यंग DSA के बीच एक छोटी सी बात पर बहुत बड़ी लड़ाई देखने को मिली। झगड़े की शुरुआत तब हुई जब काजी ने यंग DSA के बोलने के तरीके की मिमिक्री उतारी। काजी के लिए यह महज एक मज़ाक था, लेकिन यंग को यह बात काफी बुरी लगी। इसके बाद किचन एरिया में माहौल तब बिगड़ गया जब काजी ने अरिश्फा खान को “बच्ची” कहकर गाना गाया और यंग ने उन्हें सामने से टोका।

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच परिवार का एंगल आ गया और “बाप पर मत जाना” जैसी बहस छिड़ गई। कैप्टेंसी टास्क के दौरान, जहाँ यंग संचालक थे, दोनों के बीच “मूंगफली” और “केले के छिलके” जैसे ताने भी मारे।

“मेरी इज्जत करो…” मैरी कॉम और माही विज के बीच पार हुई हदें

आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस बार बॉक्सर मैरी कॉम और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच भयंकर बहस देखने को मिल रही है। मैरी कॉम गुस्से में माही से कहती हैं, “आपका प्रोफाइल बड़ा है, आप हमसे तुलना मत कीजिए और मेरी इज्जत कीजिए।” इस पर माही विज भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखीं और तुरंत पलटवार करते हुए बोलीं, “अगर मैंने कुछ बोल दिया तो आपको इतनी मिर्ची क्यों लग रही है? मैं आपकी इज्जत क्यों करूं?” दोनों के इस रवैये से घर का माहौल काफी स्ट्रेस्फुल्ल हो गया है।

अब आज रात यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नए कैप्टन गुल्लू घर के इस भयंकर क्लेश को कैसे संभालते हैं। क्या मैरी कॉम और माही विज के बीच की यह लड़ाई घर में दो नए ग्रुप्स बना देगी, या फिर बिग बॉस के इस क्विज टास्क से घरवालों के बचे-खुचे रिश्तों की भी पोल खुल जाएगी।

Read More: Seher Hone Ko Hai 18th September 2026 Spoiler Alert: Seher ने भरी सभा में उठाई घरेलू..

  

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।