The Traitors 2 Finale: Karan Johar के शो को मिले Top 6 Finalist, इस दिन Prime Video पर हटेगा सस्पेंस से पर्दा

Summary :

Karan Johar Reality Show The Traitors Season 2 Grand Finale: करण जौहर का सस्पेंस से भरा शो 'द ट्रेटर्स 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कुल 21 खिलाड़ियों से शुरू हुए इस माइंड गेम में अब केवल 6 फाइनलिस्ट ही ट्रॉफी की दौड़ में बचे हैं। जानिए कब आ रहा है प्राइम वीडियो पर इसका ग्रैंड फिनाले और कौन-कौन से सितारे बने हैं टॉप 6 का हिस्सा।

The Traitors 2 Finale: करण जौहर का धमाकेदार और माइंड गेम्स से भरा रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ अब अपने सबसे दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। धोखेबाजी, मास्टरमाइंड चालों और सस्पेंस से भरे इस शो का फिनाले अब बेहद करीब है। 21 सितारों के साथ शुरू हुआ यह सफर अब अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट तक पहुंच गया है, और जल्द ही पता चलने वाला है कि इस बार बाजी ट्रेटर्स मारेंगे या इनोसेंट्स।

21 सितारों से शुरू हुई थी जंग, अब सिर्फ 6 चेहरों के बीच बची है ट्रॉफी की रेस

The Traitors 2 Finale
The Traitors 2 Finale ( Source: Social Media)

प्राइम वीडियो पर आ रहा करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स 2’ दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब हो रहा है। झूठ, चालबाज़ी और सस्पेंस से भरपूर इस शो के अब तक 9 एपिसोड्स रिलीज़ हो चुके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है।

जब इस सीजन की शुरुआत हुई थी, तब इसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के 21 जाने-माने सितारे शामिल हुए थे। हफ्ते दर हफ्ते चले माइंड गेम और एलिमिनेशन के दौर के बाद अब शो को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं।

ये 6 सितारे बने हैं फाइनलिस्ट:

  1. मल्लिका शेरावत

  2. क्रिस्टल डिसूजा

  3. शालिनी पासी

  4. रिदा थराना

  5. दलीप ताहिल

  6. साहिल सलाथिया

अब इन्हीं छह खिलाड़ियों में से कोई एक ‘द ट्रेटर्स 2‘ का विनर बनेगा और शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ भारी-भरकम प्राइज मनी अपने नाम करेगा।

कब रिलीज़ होगा ग्रैंड फिनाले? मेकर्स ने दी बड़ी खुशखबरी

The Traitors 2 Grand Finale Date Revealed
The Traitors 2 Grand Finale Date Revealed ( Source: Social Media)

फैंस पिछले काफी समय से इस बात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे कि इस माइंड गेम का आखिरी और सबसे धमाकेदार एपिसोड कब देखने को मिलेगा। अब मेकर्स ने फिनाले की पक्की तारीख का खुलासा कर दिया है। ‘द ट्रेटर्स 2′ का ग्रैंड फिनाले अपकमिंग गुरुवार यानी 3 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। 3 सितंबर को ही यह साफ होगा कि इनोसेंट्स (Innocents) की जीत होती है या फिर ट्रेटर्स (Traitors) बाजी मार ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर अभी से ही फैंस अपने-अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को सपोर्ट कर रहे हैं।

फिनाले से ठीक पहले कटे इन बड़े नामों के पत्ते, गेम में हुआ बड़ा उलटफेर

Karan Johar Show The Traitors 2 Winner Name
Karan Johar Show The Traitors 2 Winner Name ( Source: Social Media)

शो के शुरुआत में 21 में से 4 खिलाड़ियों को ‘ट्रेटर‘ बनाया गया था, जबकि बाकी खिलाड़ी ‘इनोसेंट‘ बनकर गेम खेल रहे थे। लेकिन फिनाले तक आते-आते गेम की पूरी कहानी बदल चुकी है। फिनाले एपिसोड से ठीक पहले मेकर्स ने बड़ा झटका देते हुए कई मजबूत कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। रीसेंट एपिसोड्स में इक्का, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी और शहनील गिल का सफर खत्म हो गया।

फिलहाल बचे हुए 6 फाइनलिस्ट्स में से क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ही ट्रेटर्स की भूमिका में हैं। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या बाकी इनोसेंट्स इन दोनों को पकड़ पाते हैं या फिर ट्रेटर्स बाजी मार ले जाते हैं।

Read More: OTT September Releases 2026: सितंबर में OTT पर मचेगा गदर, ‘Bigg Boss 20’ से लेकर..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।