OTT September Releases 2026: सितंबर में OTT पर मचेगा गदर, ‘Bigg Boss 20’ से लेकर, ‘Gandhari’ तक, देखें पूरी लिस्ट

Summary :

सितंबर 2026 में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका होने वाला है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और जियो हॉटस्टार पर सस्पेंस थ्रिलर, कॉमेडी और रियलिटी शो की झड़ी लगने वाली है। तापसी पन्नू की 'गांधारी', 'धमाल 4', सलमान खान का 'बिग बॉस 20' और 'घमासान' जैसी बड़ी फिल्में और सीरीज इस महीने रिलीज के लिए तैयार हैं। जानिए सितंबर की पूरी रिलीज लिस्ट।

OTT September Releases 2026: सितंबर का महीना ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास और धमाकेदार रहने वाला है। अगर आप भी घर बैठे नई-नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो अपना बिंज-वॉच प्लान अभी से तैयार कर लीजिए। इस महीने नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, जी5 और जियो हॉटस्टार जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और क्राइम से भरपूर फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि सितंबर में कौन-कौन सी धांसू रिलीज आपका मज़ा दोगुना करने आ रही हैं।

तापसी पन्नू का एक्शन और नेटफ्लिक्स का तड़का: ‘गांधारी’ से लेकर ‘धमाल 4’ तक

Dhamaal 4 Netflix Release Date
Dhamaal 4 Netflix Release Date ( Source: Social Media)

सितंबर की शुरुआत ही जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन के साथ होने वाली है। 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर तापसी पन्नू की मच-अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी‘ स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और देवाशीष मखीजा ने इसको डायरेक्ट किया है। इसके अलावा इसी दिन इंटरनेशनल क्राइम कॉमेडी सीरीज ‘द जेंटलमैन सीजन 2’ भी नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

हंसी का तड़का लगाने के लिए 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘धमाल 4’ आ रही है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार हैं। वहीं साउथ सिनेमा के लवर्स के लिए 4 सितंबर को ही प्राइम वीडियो पर तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा ‘जगमे संगीतम’ आ रही है, जिसमें प्रकाश राज मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

सलमान खान की वापसी और फैमिली ड्रामा: ‘बिग बॉस 20’ और ‘चुंबक’ की एंट्री

Bigg Boss 20 Jio Hotstar Premiere Date
Bigg Boss 20 Jio Hotstar Premiere Date ( Source: Social Media)

छोटे पर्दे के सबसे बड़े और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 6 सितंबर से सलमान खान अपने ट्रेडमार्क अंदाज के साथ जियो हॉटस्टार पर वापसी कर रहे हैं। इस बार शो में नए चेहरे, नए नियम और जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा।

अगर आप हल्के-फुल्के फैमिली ड्रामा और कॉमेडी के शौकीन हैं, तो 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ‘चुंबक’ को मिस न करें। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी और हेली शाह जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे। यह कहानी हर उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली है।

इतिहास की जंग और क्राइम ड्रामा का रोमांच: ‘द रिवोल्यूशनरीज’ और ‘घमासान’

The Revolutionaries Prime Video Web Series
The Revolutionaries Prime Video Web Series ( Source: Social Media)

सितंबर का दूसरा हफ्ता क्राइम और हिस्टोरिकल ड्रामा से भरपूर रहने वाला है। 11 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ रिलीज होगी। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मेन रोल में दिखाई देंगे। यह सीरीज भारत के इतिहास की ऐसी कहानियां दिखाएगी, जो बहुत मजेदार हैं।

इसी दिन यानी 11 सितंबर को ZEE5 पर तिग्मांशु धूलिया की क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘घमासान’ का प्रीमियर होगा। इस दमदार फिल्म में अरशद वारसी, प्रतीक गांधी और इशिता दत्ता की जोड़ी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगी। थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए यह एक परफेक्ट वॉच साबित होगी।

Read More: Samay Raina का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ फिर होगा बंद!, बिहार-कश्मीर वाले मजाक पर पॉलिटीकल..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।