कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दूसरे सीजन के हालिया एपिसोड में बिहार और कश्मीर को लेकर किए गए मजाक पर अब विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में शिवसेना नेता आनंद दुबे के साथ कई नेताओं ने नाराज़गी जताई है। वहीं, AAP के नेता संजय सिंह ने भी लोगों से इस तरह के कंटेंट पर विरोध जताने की अपील करी है।
Ban On Samay Raina Show: बिहार और कश्मीर को लेकर क्या हुआ मजाक?

हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में समय रैना के साथ कॉमेडियन शैरोन वर्मा, अर्चना पूरन सिंह, ओरी और निशांत सूरी पैनल में नजर आए। शो के दौरान समय ने शैरोन के बिहार से होने और वहां से बाहर निकलने से जुड़ी बातों पर मजाक किया। जिसके जवाब में शैरोन ने समय के कश्मीरी होने और वहां से बाहर आने की सिचुएशन को लेकर कमेंट किया। बातचीत के दौरान समय के नशे में रहने को लेकर भी मजाक किया गया। शैरोन ने यह कहते हुए भी तंज कसा कि उन्होंने बिहार अपनी मर्जी से छोड़ा था।
ऐसे में एपिसोड की कई छोटी-छोटी क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं बड़ी तादात में दर्शकों ने इस हिस्से को पसंद किया और कॉमेडियन्स की टाइमिंग की तारीफ भी की। हालांकि, कुछ लोगों ने बिहार और कश्मीर जैसे सेंसिटीव मुद्दों को मजाक का हिस्सा बनाए जाने पर नाराजगी जताई।
बिहार के शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति
विवाद बढ़ने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ अपमानजनक कमेंट एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के कमेंट समाज और देश को बांटने वाली मानसिकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने अखंड भारत की भावना पर जोर देते हुए कहा कि देश में सभी नागरिक एक समान हैं और जाति या धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने इसे बीजेपी का साफ रुख भी बताया।
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी दिया रिएक्शन

वहीं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कॉमेडियन्स को अपनी बात रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए। हरीश रावत के मुताबिक, हंसना लोगों को खुशी देने, तनाव कम करने और मुश्किल समय में राहत देने का सोर्स है। लेकिन जब किसी जाति, समुदाय या क्षेत्र को अपमानित करने के लिए मज़ाक का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे कॉमेडी की वैल्यू काफी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि समय रैना को यह समझने की जरूरत है कि मजाक और किसी समुदाय या जगह की बेइज्जती करने के बीच एक साफ अंतर होता है।
फिलहाल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के इस एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। एक तरफ कुछ दर्शक इसे नॉर्मल कॉमेडी और मजाक का हिस्सा बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई लोग बिहार और कश्मीर को लेकर किए गए कमेंट पर सवाल उठा रहे हैं।
Read More: OTT पर रिलीज होने को तैयार Akhil Akkineni की फिल्म ‘लेनिन’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?


Download Android App
Download iOS App




