OTT पर रिलीज होने को तैयार Akhil Akkineni की फिल्म ‘लेनिन’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Summary :

अखिल अक्कीनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 से ZEE5 पर तेलुगु भाषा में स्ट्रीम होगी, जबकि हिंदी रिलीज की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सिनेमाघरों में फिल्म ने भारत में करीब 50 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और एक्टर अखिल अक्कीनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। एक्शन, थ्रिल और माइथोलॉजी से भरपूर इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है।

Lenin OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Lenin OTT Release
Lenin OTT Release (Source: Google)

फिल्म ‘लेनिन’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ZEE5 के पास हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म 7 अगस्त 2026 से ZEE5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। इस खबर की पुष्टि खुद ZEE5 ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की है।

पहले तेलुगु में होगी रिलीज

Lenin Digital Release In Telugu
Lenin Digital Release In Telugu (Source: Google)

फिलहाल फिल्म का प्रीमियर तेलुगु भाषा में किया जाएगा। अभी तक मेकर्स ने हिंदी वर्जन की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में हिंदी दर्शकों को फिल्म की डिजिटल रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। ‘लेनिन’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपनी अलग कहानी और दमदार एक्शन की वजह से फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

Lenin Box Office Collection
Lenin Box Office Collection (Source: Google)

कमाई की बात करें तो ‘लेनिन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 70 करोड़ रुपये रहा। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर एवरेज माना जा रहा है।

Read More: ‘Lock Upp 2’ में आकांक्षा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा, कास्टिंग काउच का दर्द किया बयां

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं