नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इस हफ्ते कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद इमोशनल और चौंकाने वाला एक्सपीरिएंस शेयर किया। उनकी कहानी सुनकर शो की होस्ट फराह खान की आंखें भी भर आईं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट भी हैरान रह गए।
Akansha Chaudhary On Casting Couch: आर्थिक परेशानी में मांगी थी मदद

आकांक्षा ने बताया कि जब वह एक ब्यूटी पेजेंट की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें ट्रेनिंग और कपड़ों के लिए करीब 1 से 2 लाख रुपये की जरूरत थी। उस समय उनके परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री के एक ऐसे इंसान से मदद मांगी, जो कई ब्यूटी पेजेंट्स में जज रह चुका था। उन्होंने उस इंसान से कहा कि वह कुछ समय के लिए पैसे उधार दे दें। बदले में वह उनके यहां काम करके पूरी रकम लौटा देंगी।
मदद के बदले रखी गलत शर्त

आकांक्षा ने बताया कि जब वह उस इंसान के घर पहुंचीं, तो उसने पहले उनके साथ गलत बर्ताव करने की कोशिश की। इसके बाद उसने कहा कि अगर उन्हें पैसे चाहिए, तो बदले में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। आकांक्षा के मुताबिक, उस इंसान ने यह भी कहा कि उन्हें महीने में कई बार उसके साथ संबंध बनाने होंगे। यह सुनकर उन्होंने तुरंत उसका प्रोपोजल ठुकरा दिया और वहां से चली गईं।
धमकी भी मिली, लेकिन नहीं मानी हार
View this post on Instagram
आकांक्षा ने बताया कि मना करने के बाद उस इंसान ने उन्हें धमकी भी दी कि उन्हें अपने फैसले पर पछताना पड़ेगा। इसके बावजूद उन्होंने कोई समझौता नहीं किया और अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ती रहीं। अपनी आपबीती बताते हुए आकांक्षा काफी इमोशनल हो गईं। उनकी बातें सुनकर फराह खान भी खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहीं रितेश देशमुख ने आकांक्षा की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गलत रास्ता चुनने के बजाय अपनी मेहनत से सफलता हासिल की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस खुलासे के कुछ समय बाद ही आकांक्षा चौधरी ‘लॉक अप 2’ से एविक्ट हो गईं। लेकिन उनके इस एक्सपीरिएंस ने शो में मौजूद सभी लोगों को इमोशनल कर दिया।
Read More: ‘Lock Upp 2’ के विनर का नाम हुआ रिवील, जानें कौन होंगे फाइनलिस्ट?



Download Android App
Download iOS App




