‘Spiderman: Brand New Day’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तीसरे दिन भी कमाई में आया जबरदस्त उछाल

Summary :

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 66.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ भारत में कुल 176.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। दमदार एक्शन, बेहतरीन VFX और मजबूत स्टारकास्ट की बदौलत फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 30 जुलाई को रिलीज हुई इस सुपरहीरो फिल्म ने पहले ही दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Spiderman: Brand New Day Box Office Collection: पहले दो दिनों में बनाई मजबूत पकड़

Spider-Man: No Way Home Box Office
Spider-Man: No Way Home Box Office (Source: Google)

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी इसकी रफ्तार बरकरार रही और फिल्म ने 49.35 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। इसी तरह सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली।

तीसरे दिन वीकेंड का मिला बड़ा फायदा

Spider-Man: No Way Home Collection On Weekend
Spider-Man: No Way Home Collection On Weekend (Source: Google)

लेकिन शनिवार को वीकेंड का पूरा फायदा फिल्म को मिला और इसकी कमाई में धमाकेदार उछाल दर्ज किया गया। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 176.70 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म अब 200 करोड़ के नेट क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

MCU की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म

Spider-Man™: No Way Home Collection
Spider-Man™: No Way Home Collection (Source: Google)

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इससे पहले 2021 में ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ रिलीज हुई थी, जिसे दुनियाभर में शानदार सफलता मिली थी। इस नई फिल्म की बात करें तो इसमें दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन, बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और इमोशनल कहानी का बेहतरीन कॉम्बीनेशन देखने को मिल रहा है। टॉम हॉलैंड के अलावा फिल्म में जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्फालो और सैडी सिंक जैसे कई पॉपुलर कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

भारत में यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है, जिससे इसे देशभर के दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Read More: Spider Man Brand New Day Box Office: 8 घंटे में Box Office पर वो कर दिया जो हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नहीं कर पाए

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं