इंडियन फुटबॉल लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि इंडियन फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में पांच बार की फीफा वर्ल्ड कप विजेता ब्राजील के खिलाफ एक ऐतिहासिक फ्रैंडली मैच खेलने जा रही है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने ऑफिश्यल तौर पर इस मुकाबले की तारीख और जगह की पुष्टि कर दी है।
Ind Vs Brazil Football Match: भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ा मौका
A date for the history books. 🇮🇳🤝🇧🇷 pic.twitter.com/Sj7zneeHnv
— Indian Football (@IndianFootball) July 30, 2026
यह मुकाबला भारतीय फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है। साल 1992 में फीफा रैंकिंग शुरू होने के बाद से ब्राजील भारत के खिलाफ उतरने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम होगी। मौजूदा समय में ब्राजील फीफा रैंकिंग में 5वें पोजीशन पर मौजूद है। ब्राजील फुटबॉल की पॉपुलैरिटी भारत में भी काफी ज्यादा है। देश में करोड़ों फैंस ब्राजील टीम को पसंद करते हैं और ब्राजील के बाहर भारत को उनके बड़े फैन बेस वाले देशों में गिना जाता है।
AIFF ने बताया ऐतिहासिक पल

AIFF के उप महासचिव एम. सत्यनारायण ने इस मुकाबले को भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक अचीवमेंट बताया है। वहीं, नेशनल टीमों के निदेशक सुब्रत पॉल ने कहा कि यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे सक्सेसफुल फुटबॉल टीमों में से एक के खिलाफ अपनी एबिलीटी परखने का शानदार मौका है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, बड़े लक्ष्य तय करने और अपने करियर में यादगार एक्सपीरिएंस हासिल करने की प्रेरणा देते हैं।
फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

ब्राजील जैसी दिग्गज टीम के भारत आने की खबर से फुटबॉल फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में फैंस दुनिया के बड़े फुटबॉल सितारों को करीब से देखने के लिए एक्साइटेड हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत और ब्राजील के बीच यह मुकाबला देश में फुटबॉल की पॉपुलैरिटी को और बढ़ावा देगा। साथ ही, युवा भारतीय खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने की नई प्रेरणा भी मिलेगी।
Read More: FIFA ने पर्सनल इन्वेस्टर्स को हिस्सेदारी देने के प्रोपोज़ल का किया बचाव, कहा- ‘फुटबॉल बिकाऊ नहीं है’



Download Android App
Download iOS App




